Dainik Athah

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी- प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्व विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन
  • भाजपा मुख्यालय में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर को किया नमन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने पुष्प अर्पित कर गोपालजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा आशुतोष टंडन एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। पूरे लखनऊ के लोग उन्हें पिताजी द्वारा दिये गये नाम गोपालजी के नाम से पुकारते थे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आशुतोष टण्डन की पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढाकर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अभिजात मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सह प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहप्रभारी लक्ष्मण चौधरी, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने आशुतोष टंडन जी को श्रद्धांजलि दी। गुलाला घाट पर हुए अंतिम संस्कार में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने नम आँखो से अंतिम विदाई दी।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठता, सादगी, सरलता और ऊजार्वान नेता के रूप सदैव याद किये जाते रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *