Dainik Athah

भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब के विकास को लेकर काम कर रही है: शिव शक्ति सिंह

  • भाजपा की क्षेत्रीय बैठक संपन्न
  • 9- 10 नवंबर को होंगे सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर: सत्येंद्र सिसौदिया

अथाह संवाददाता
मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी की पत्रिका कमल ज्योति के संपादक शिव शक्ति सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में 1977 से 1980 जनता पार्टी में तथा 1980 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब के विकास को लेकर काम कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग में यही हमें बताना है।

शिव शक्ति सिंह शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वे राष्टÑीय स्तर पर प्रशिक्षण का कार्य देख रहे हैं। बैठक का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के क्षेत्रीय संयोजक मयंक गोयल व अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की। बैठक नौ और 10 नवंबर को होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में थी। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश में प्रशिक्षण का कार्य देख रहे राम प्रताप सिंह ने भी संबोधन किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिलों में सोशल मीडिया व आईटी मीडिया के कार्यकतार्ओं को ज्यादा एक्टिव करना है। जिससे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों की फोटो भी लगानी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों का संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि सभी जिलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग होने हैं। जिसमें सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें सफल बनायें। प्रशिक्षण वर्ग एक दिवसीय होना है जिसमें चार वर्ग होने हैं। अलग अलग वर्गों में अलग अलग प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों का सम्बोधन होगा। जिसमें एक प्रदेश सरकार में मंत्री भी वर्ग को सम्बोधित कर सकते है। उन्होंने कहा वर्ग में 150 कार्यकतार्ओं की संख्या होनी आवश्यक है।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, डा. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, हरेंद्र जाटव, मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, हरजिंदर कौर, प्रशिक्षण वर्ग के क्षेत्रीय सहसंयोजक गोविंद चौधरी, शिवराज सिंह, बिजेंद्र नागर, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा समेत अन्य सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *