Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक को गाजियाबाद में काईट कॉलेज के छात्रों को डिग्री बांंटेगे सीएम योगी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक बार फिर गाजियाबाद में होंगे। वे यहां पर एक निजी इंजीनियरिंग कालेज काईट में आयेंगे और छात्रों को डिग्री का वितरण करेंगे
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मुरादनगर स्थित काईट कॉलेज में आयेंगे और छात्र- छात्राओं को डिग्री का वितरण करेंगे। इसके साथ ही वे कॉलेज के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व मंत्री एवं विधायक अतुल गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्प समय के लिए कॉलेज में आयेंगे। वे यहां पर करीब एक घंटे रूकेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस- प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री एक नवंबर को आयेंगे, लेकिन पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो उनके पास अभी लखनऊ से कार्यक्रम नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर प्रशासन भी मुख्यमंत्री के हाथों छात्रों को लैपटॉप का वितरण करवा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *