Dainik Athah

चौधरी चरण सिंह विचार मंच (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये पूर्व सांसद केसी त्यागी

  • अथाह संवाददाता
    हापुड़। पूर्व सांसद एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय सलाहकार एवं मुख्य प्रवक्त केसी त्यागी को सर्व सम्मति से चौधरी चरण सिंह विचार मंच (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं।
    चौधरी चरण सिंह विचार मंच (अराजनैतिक) किसान, कामगार, दस्तकार, मजदूर, समाज के कमजोर वर्गों के हितों की सोच रखने वाले सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से गठित किया गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संगठन है, जिसमें शासन के नियमानुसार आठ प्रदेशों से मान्यता ली गई है। इसमें सभी दलों के वो लोग भागीदारी कर सकते है जो चौधरी चरण सिंह की गांधी वादी, सरदार पटेल के आइने में खरी उतरने वाली नीतियों में विश्वास करते है। गाजिÞयाबाद में पहली बार वकालत शुरू करने वाले चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली के सरस्वती डिग्री कॉलेज हापुड़ रोड पर आयोजित सम्मेलन में एक बैठक हुई। जिसमें चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक जीवन से कदमताल करते रहने वाले दो बार सांसद रहे केसी त्यागी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
    इसके साथ ही केसी त्यागी को अधिकृत भी किया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तारित करके देश भर में चौधरी चरण सिंह को पुन : जीवंत स्वरूप में लाएं। बैठक में सर्व सम्मति से कुलपति प्रो. केएस राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. वी पिल्लई हनुमंत राव को उपाध्यक्ष, वीरपाल सिंह चौधरी को महासचिव, सुधीर कुमार को संगठन सचिव तथा संयोजक उप तथा डॉ रमेश वर्मा को वित्त सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *