Dainik Athah

एक दिन देश के सबसे समृद्धवान क्षेत्र में शुमार होगा गाजियाबाद : वी के सिंह

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद: रविवार को स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह ने संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र प्रधान के यहां डूंगरावली में, ठाकुर शेर सिंह तोमर, अगरौला में पप्पू त्यागी और प्रदीप गहलोत, पंचलोक में सहदेव प्रधान, नवादा में अशोक त्यागी मण्डल अध्यक्ष व अजीत प्रधान, मीरपुर हिन्दू में राहुल प्रधान, अलीपुर में राहुल प्रधान, नानू में प्रशांत ठाकुर मण्डल अध्यक्ष के यहां डी.एल.एफ अंकुर विहार में क्षेत्रवासियों के यहां जनसभाओं को संबोधित कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही सांसद वी के सिंह ने कई जगहों पर जिला पंचायत के कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान , ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर , सभासद अध्यक्ष रोहित भारद्वाज और प्रधान अध्यक्ष रवि कसाना व क्षेत्रीय प्रधान व संगठन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। लगातार जनसंपर्क के माध्यम से वीके सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए कार्य और कार्यों से लाभांवित हुए लोगों के बारे में सभी को बताया। साथ ही जो काम अभी बाकी हैं जल्द से उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार जन कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आज प्रगति को गति मिल रही है। गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में लगातार हो रहा है विकास इसे एक समृद्ध शहरों की श्रेणी से जोड़ रहा है हम गर्व के साथ कह सहते हैं कि गाजियाबाद एक दिन देश का सबसे समृद्धवान क्षेत्रों में एक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *