Dainik Athah

वीवीआईपी ने आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क- जिंबाब्वे के क्रिस्टोफर माफू को खरीदा

  • भारत वेटरन प्रीमियर लीग (बीवीपीएल) के लिए मुंबई में लगी खिलाड़ियों की बोली
  • मुंबई के पांच सितारा होटल में लगी खिलाड़ियों की बोली

अथाह ब्यूरो
मुंब
ई। मुंबई के पांच सितारा होटल में पहली भारत वेटरन प्रीमियर लीग (बीवीपीएल) के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इस दौरान वीवीआईपी ग्रुप ने आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क और जिंबाब्वे के क्रिस्टोफर माफू को खरीदा।

मुंबई के पांच सितारा होटल में आयोजित बोली के दौरान बोर्ड आॅफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त्यागी एवं उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बीवीपीएल की पूरी योजना बताई। यह लीग आईपीएल की तर्ज पर देहरादून में होगी। प्रवीण त्यागी ने बताया कि हर टीम में दो अन्तर्राष्ट्रीय और दो भारतीय क्रिकेटरों का खेलना आवश्यक है। आस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाड़ियों की बोली वीवीआईपी के प्रबंध निदेशक विभोर त्यागी ने लगाई। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी अनुरीत सिंह को भी टीम में शामिल किया।

प्रवीण त्यागी ने बताया कि लीग में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, भारत के प्रवीण कुमार, क्रिस मोरिस, एलबी मोर्कल, तिसारा परेरा भी भाग लेंगे। बोली के दौरान भारतीय खिलाड़ी अतुल वासन एवं श्रीलंका के परवेज महरूफ भी शामिल रहे।
बोली के दौरान बीवीसीआई के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, जेके महेंद्रा, सचिव सुधीर कुलकर्णी, विनोद फड़के, चंद्रसेन नायर, अरुण टपलू, विश्वजीत सिंह, आलोक सक्सेना, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, दीपक त्यागी, रणजी खिलाड़ी अतुल शर्मा, मनोज चौधरी, पार्थ आहुजा, कुणाल त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *