Dainik Athah

प्रदेश में चलाये गये विशेष सफाई अभियान में नगर निगम श्रेणी में गाजियाबाद- नगर पालिका में लोनी प्रदेश में अव्वल

  • गाजियाबाद नगर निगम ने सभी 901 और लोनी नगर पालिका ने 269 कार्यक्रम कर पहला स्थान प्राप्त किया
  • जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं लोनी नगर पालिका को दी बधाई

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत गाजियाबाद नगर निगम एवं लोनी नगर पालिका ने सबसे बेहतर काम कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नगर निगम एवं लोनी नगर पालिका को बधाई दी है।
शासन के आदेश अनुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 1 अक्टूबर प्रात: 10:00 बजे प्रदेश की समस्त निकाय द्वारा 1 तारीख 1 घंटे अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाना था। इसमें नगर निगम श्रेणी में गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। दूसरे पर फिरोजाबाद एवं तीसरे पर लखनऊ नगर निगम रहा है। गाजियाबाद नगर निगम ने कुल 901 इवेंंट में से सभी इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कहते हैं कि इससे पहले भी स्वच्छता पखवाड़े में भी नगर निगम ने बेहतर कार्य किया था।

इसके साथ ही नगर पालिका श्रेणी में लोनी नगर पालिका ने सभी 269 इवेंट करने के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अधिशासी अधिकारी लोनी कृष्ण कांत मिश्र ने कहा कि नगर पालिका लोनी के 55 वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष सफाई कराई गई, जिसमें विधायक लोनी, अध्यक्ष नगर पालिका लोनी, एसडीएम लोनी, एवं सभी सम्मानित सभासद गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि निकाय के वार्डों में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलवाई, डोर टू डोर कलेक्शन, फागिंग, एंटी लारवा छिड़काव, धार्मिक स्थलों की सफाई, कूड़ा सेग्रीगेशन, नालों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, पार्कों के सफाई, आदि गतिविधियां कराई गई इसी के साथ-साथ शासन द्वारा समस्त निकायों में ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां करने वाले निकायों के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें नगर पालिका लोनी ने 269 गतिविधियां करके प्रदेश की नगर पालिकाओं में नंबर 01 नंबर वन पर रही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में ही लोनी नगर पालिका पहले स्थान पर आ सकी है।

गाजियाबाद नगर निगम के पहले स्थान पर आने के लिए नगर निगम का टीम वर्क मुख्य कारण है। महापौर सुनीता दयाल से लेकर सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों तक ने टीम वर्क से काम किया किया। इसके लिए सभी को बधाई।

विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद

स्वच्छता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर गाजियाबाद नगर निगम की संपूर्ण टीम को बधाई जिसने टीम वर्क का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही लोनी नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों, अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष एवं सभासदों को बधाई। उम्मीद है कि सभी नगर निकाय इससे प्रेरणा लेकर भविष्य में और बेहतर काम करेगी।
राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी गाजियाबाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *