Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी के राज में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है: अजीत पाल त्यागी

विधायक अजीत पाल त्यागी ने 1.12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर क्षेत्र के विधायक अजीतपाल त्यागी ने दुहाई गुलधर क्षेत्र की फ्रीहोल्ड कॉलोनियों में मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख की रुपए की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

इस मौके पर बोलते हुए विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर विदेशों के व्यापारी प्रदेश पूंजी निवेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुरादनगर विकास क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता है।
अजीत पाल त्यागी ने कहा कि दुहाई क्षेत्र की फ्रीहोल्ड कॉलोनियों की दुर्दशा को देख कर उन्होंने मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत के एक करोड़ 12 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जिनका आज लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम गाजियाबाद के पार्षद राजकुमार, उमेश डगर, कपिल वशिष्ठ ने अपने संबोधन के कहा कि विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में फ्री होल्ड कॉलोनियों का चहुंमुखी विकास हो रहा है उन्होंने कहा कि फ्रीहोल्ड कॉलोनियों में विकास कार्यो होने से कोलोनिवासियो ने राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *