Dainik Athah

संजीव एक बार फिर बनें गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष, सतपाल प्रधान गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बनें

  • भाजपा ने जारी की जिला- महानगर अध्यक्षों की सूची
  • हापुड़ में नरेश तोमर, नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी, मेरठ में सुरेश जैन (ऋतुराज) के हाथ कमान

    अथाह ब्यूरो
    लखनऊ।
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लंबे समय से अटकी भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गाजियाबाद महानगर की कमान एक बार फिर संजीव शर्मा को सौंपी गई है। जबकि जिलाध्यक्ष पद पर सतपाल प्रधान को सौंपी गई है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को सुबह सवा बारह बजे भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी। सूची के अनुसार गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पर संजीव शर्मा को दूसरा कार्यकाल दिया गया है, जबकि जिलाध्यक्ष पद से दिनेश सिंघल को हटाकर लोनी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव हार चुके सतपाल प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने हापुड़ में नरेश तोमर नियुक्त किया है,जबकि नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को भी दूसरा कार्यकाल दिया है। गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष पद पर गजेंद्र मावी, मेरठ महानगर में सुरेश जैन ऋतुराज, मेरठ जिला शिवकुमार राणा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
    इसके साथ ही रामपुर में हंसराज पप्पू, मुरादाबाद महानगर संजय शर्मा, मुरादाबाद जिले में आकाश पाल, अमरोहा उदय गिरी गौस्वामी, बिजनौर भूपेंद्र चौहान बॉबी, सहारनपुर महानगर पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला महेंद्र सैनी, मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, बागपत वेदपाल उपाध्याय, शामली में तेजेंद्र निर्वाल को अध्यक्ष पद सौंपा गया है। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष पद पर विकास चौहान और संभल में हरेंद्र सिंह रिंकू को अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *