Dainik Athah

मुरादनगर आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत

अथाह संवाददाता

मोदीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मोदीनगर आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष  देववृत धामा के नेतृत्व में बस अड्डा पर बहुत ही गर्म जोशी से फूल मालाओं व नारों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष के साथ मेरठ से आ रहे  प्रदेश सचिव बनने पर कालूराम धामा का कार्यकर्ताओं ने बहुत ही गर्म जोशी से स्वागत किया। समाजवाद के पुरोधा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ से साथ आए एमएलसी मान सिंह यादव और रमेश प्रजापति भी साथ रहे।जिला प्रवेश पर प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दिनेश नागर विधानसभा अध्यक्ष लोनी, जिला महासचिव अमन यादव, महानगर महासचिव राजन कश्यप, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश बैसोया, रविंद्र यादव आदि के साथ कादराबाद से रिसीव किया,कालूराम धामा व शहर के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से चर्चा कर शहर की समस्याओं से अवगत कराया, फिर पत्रकारों को संबोधित किया उनके सवालों का जवाब दिया, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी शहर के पूर्व समाजवादियों के आश्रित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके हर दुख सुख साथ खड़े रहने का वादा करते हुए उनसे आग्रह किया की किसी भी समय हो उन्हें, कालूराम धामा या देववृत धामा को तुरंत सूचित करें ये कहते हुए पटेल जी ने कहा की समाजवादी पार्टी एक परिवार है और जैसे भाई के परिवारों के लिए भाइयों का धर्म और कर्तव्य बनता है वैसे ही हम समझते है हर समाजवादी हमारा भाई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र त्यागी, विधानसभा महासचिव प्रविंद्र चौधरी, कृष्णपाल जाटव, इस्लाम नेताजी, दिग्विजय कश्यप, परमानन्द प्रजापति, आबिद सुहाना, नूरदीन, आबिद सुहाना, आरिफ, अभिषेक परिहार, फारुख पतला आदि समाजवादी नेताओं से साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *