Dainik Athah

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शुरू किया मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान

अथाह संवाददाता

नोएडा। मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान अब पूरे ज़ोर शोर के साथ नोएडा में शुरू हो गया है। इसी के चलते नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 27 और मोरना गाँव में घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाया। उनके साथ नोएडा भाजपा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता भी रहे। इस दौरान वन्दे मातरम और भारत माता की जयघोष के बीच सैकड़ों लोगों ने जन भागीदारी की। आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घोषित इस अभियान का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
पंकज सिंह ने कहा कि भारत के हर बस्ती, हर गांव में देश भक्ति का इतिहास छुपा हुआ है. आज आजादी के अमृत काल में हमें उन छुपे हुए इतिहास को नई पीढ़ी के सामने लाना होगा। आज भारत दुनिया में शक्तिशाली देश के रूप में जाना जा रहा है और ये हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान से संभव हो सका है इसके साथ ही हमें राष्ट्रविरोधी शक्तियों को भी मिल जुलकर जवाब देना होगा।
मनोज गुप्ता ने कहा कि अभियान के साथ नोएडा के लोग पूरे जोश के साथ जुड़ रहे है और अपने घर से मिट्टी या चावल दे रहे हैं। आपको बता दें के ये अभियान इस महीने चलेगा और पूरे देश से मिट्टी एकत्रित की जा रही है। ये मिट्टी अमृत कलश के रूप में कर्तव्य पथ दिल्ली शहीद स्मारक भेजी जाएगी, और वहाँ इस मिट्टी का इस्तेमाल शहीदों की याद में वहां बन रही अमृत वाटिका के विकास में किया जाएगा।
आज के अभियान में महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, प्रदेश से हर्ष चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, महेश अवाना, रवि यादव, अनुज शर्मा, राजेन्द्र अवाना, भूपेश चौधरी, ओमबीर अवाना , जितेंद्र शर्मा, महेन्द्र कटारिया, अनिल पेसावरिया, साइनी, विनोद पारिक, योगेश शर्मा, भगवती शर्मा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *