Dainik Athah

प्रधानमंत्री जी की दूर दृष्टी सोच का ही परिणाम है कि जो आज भारत चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है: पीयूष गोयल

  • एचआरआईटी कैंपस में सांसद रोजगार मेले का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की शिरकत
  • मोदी- योगी के कुशल नेतृत्व में देश—प्रदेश लगातार नये—नये आयाम गढ़ रहा है: उप—मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दूरदृष्टी सोच का ही परिणाम है कि जो आज भारत चहुंमुखी विकास के मार्ग पर अग्रसर है। वे मंगलवार को एचआरआईटी कैंपस में राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल द्वारा सांसद रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में पीयूष गोयल और उप—मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सर्वप्रथम गॉड आॅफ आॅनर देकर सलामी दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों को एचआरआईटी के उपाध्यक्ष अंजूल अग्रवाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का बड़ी माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

इस मौके पर पीयूष गोयल कैबिनेट मंत्री (कपड़ा मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्री) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जल्द ही भारत तीसरे पायदान पर आने वाला है। पिछले नौ वर्षों में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जो सोच विकसित की है उसका ही परिणाम है कि आज हमारा देश विकास और उन्नति में नये—नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो निवेश हुआ है वह पिछली सरकारों में नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश जैसे बीमारू राज्य को चमकाने का श्रेय मोदी और योगी को ही जाता है। उनके द्वारा कानून व्यवस्था में किये गये सुधारों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। देश के 20 से अधिक राज्यों में जी—20 के तहत विदेशी कम्पनियां यहां निवेश कर रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। डन्होने उद्योग, विकास, रोजगार, डिजिटल क्षेत्र सहित सभी में विकास कराने हेतु अनेक लाभकारी, कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज चन्द्रयान—3 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पदार्पण करने वाला प्रथम देश बना है। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का हर युवा संकल्पित है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा आदि सरकारों में नौकरियां सहित अन्य मामलों में खूब भ्रष्टाचार हुए है जिसके कारण लोगों को नौकरियां पाने के लिए दर—दर भटकना पड़ता था। आज मोदी के कारण ही रोजगार मेला के अन्तर्गत सक्षम युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। 80 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य के उत्पादन के तहत सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा। मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में उन्होने नीरज चौपड़ा व शतरंज खिलाडी पराग की प्रशंसा करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

उप—मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत लगातार नये—नये आयाम गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। जिस प्रदेश को बीमारू और क्राइम प्रदेश के नाम से जाना जाता था आज वह प्रदेश शांति, सद्भावना के लिए जाना व पहचाना जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही देश विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्ही के प्रयासों से विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में भारत आज टॉप पर है। उन्हीं के प्रयत्नों के कारण सफलता के नये कीर्तिमान स्थापति होते जा रहे हैं। मोदी गरीबों, किसानों, जरूरतमंदों, युवाओं, वृद्धों, बेसहारों सहित सभी लोगों के बारे में सोचते हुए नयी—नयी लाभकारी एवं कल्याण कारी योजनाऐं लाते है और उन्हें जन—जन तक पहुचाते हुए धरातल पर साकार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।

राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल ने अतिथिगणों, कम्पनियों के प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकतार्ओं तथा आए हुए सभी अभ्यार्थीगणों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बताया कि सांसद रोजगार मेला में लगभग 5100 अभियार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है और इस कार्यक्रम में लगभग 207 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक अतुल गर्ग, सुनील कुमार शर्मा, अजित पाल त्यागी, धर्मेश तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र शिशौदिया, अनिल बलूनी, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पूर्व मेयर आशा शर्मा, भाजपा नेता संजीव गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता, पार्षद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीसीपी निपुण अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, परियोजना अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *