Dainik Athah

100 में से 75 प्रतिशत हमारा, बाकि में बंटवारा: केशव प्रसाद मौर्य

  • बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: ये स्वामी के नहीं अखिलेश यादव के बोल है
  • अखिलेश यादव समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं: उप मुख्यमंत्री
  • 80 में से जो सीटें बचेगी वह सपा- कांग्रेस की: मौर्य

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौका मिलने पर समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के ऊपर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा सौ में से 75 प्रतिशत हमारा, बाकि में बंटवारा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को गाजियाबाद में एचआरआईटी में राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल द्वारा आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने आये थे। इसी दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार का अंत किया है। अब सरकार आपके द्वार- रोजगार आपके द्वार अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है जहां पर युवाओं को खूब रोजगार मिल रहा है।]वं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म एवं देवी- देवताओं को लेकर दिये जा रहे बयानों के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि ये स्वामी प्रसाद के बोल नहीं है। ये बोल अखिलेश यादव के हैं। सपा प्रमुख पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समाज में जहर घोल रहे हैं। प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी तथा जहर फैलाने वालों को 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।

एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 100 में से 75 प्रतिशत हमारा, बाकि 25 प्रतिशत में बंटवारा, उसमें भी हमारा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीतेगी। इसमें से जो सीटें बचेगी उसे सपा अथवा कांग्रेस बांट लें। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष ऐसी समस्या उठाता है जिनका कोई आधार नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *