Dainik Athah

गाजियाबाद आगमन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह का किया स्वागत

अथाह संवाददाता 

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह का गाजियाबाद आगमन पर भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं डासना मंडल संयोजक डीडी यादव ने स्वागत किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह मंगलवार को मोदीनगर जा रहे थे डासना में डीडी यादव ने अपने समर्थकों के साथ पंकज सिंह का स्वागत किया एवं शॉल ओढ़कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *