Dainik Athah

सपा, बसपा, राष्ट्रीय लोकदल तथा कांग्रेस छोडकर कई वरिष्ठ नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

हापुड़ से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल यादव, सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता यादव और सपा से ब्लाक प्रमुख सिंभावली श्रीमती शिवानी यादव ने सदस्यता ग्रहण की


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल तथा कांग्रेस छोडकर कई वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक मोरना वि.स.(बसपा 2002-2007) पूर्व राज्यसभा सांसद (बसपा 2010-2016), राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल सैनी (मुजफ्फरनगर), सपा से पूर्व मंत्री व 02 बार विधायक रहे साहब सिंह सैनी (सहारनपुर), सपा के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर (जौनपुर), पूर्व सांसद सपा अंशुल वर्मा (हरदोई), मुगराबादशाहपुर (2017-2022) में बसपा, सपा से वि.स. प्रत्याशी-2022 मड़ियाहू, पूर्व विधायक सपा श्रीमती सुषमा पटेल (जौनपुर), पूर्व विधायक सपा गुलाब सरोज (जौनपुर), कांग्रेस से वाराणसी की पूर्व महापौर प्रत्याशी 2017 (द्वितीय स्थान), वाराणसी से 2019 में सपा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. शालिनी यादव, पूर्व मीडिया चेयरमैन कांग्रेस राजीव बख्शी (लखनऊ), बसपा से खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गंगाधर कुशवाहा (आगरा), बसपा से आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रवि भारद्वाज , सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल यादव (हापुड), सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव (हापुड), सपा से ब्लाक प्रमुख सिंभावली श्रीमती शिवानी यादव (हापुड), सपा से पूर्व जिलाध्यक्ष डा पियूष यादव (वाराणसी), बसपा से प्रत्याशी विधानसभा तिन्दवारी दिलीप सिंह (हमीरपुर), बसपा से पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिधौली डा. पुष्पेन्द्र पासी (सीतापुर) तथा बसपा से पूर्व प्रत्याशी खतौली विधानसभा शिवान सैनी (मुजफ्फरनगर) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, कपिल देव अग्रवाल, जसवन्त सैनी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही विकास की योजनाओं और सुदृढ़ कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर भाजपा की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और तबके तक बिना-भेदभाव के पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता पूरे विश्व में लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ हम सबको अपने-अपने क्षेत्रों में, अपने-अपने बूथों पर पार्टी को मजबूत करते हुए हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए काम करना है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस छोड़कर आज कई महत्वपूर्ण नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए का नाम बदल कर एक नए नाम से गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने वालों को कुछ भी हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर दिन भाजपा मजबूत होती जा रही है। मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के समर्थन व आशीर्वाद से माननीय नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगें और उनके नेतृत्व में केन्द्र में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनेगी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भाजपा विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढा है। पूरे विश्व में मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सभी 80 सीटें जीतेगी।

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष युवा रालोद रविन्द्र प्रधान, पार्षद सहारनपुर नगर निगम अमित त्यागी, सहारनपुर महानगर उपाध्यक्ष बसपा सिद्वार्थ जैन, जिलाध्यक्ष रविदास विद्यापीठ धूम सिंह एडवोकेट तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोलाखेडी गंगोह अनमोल सैनी सहित बड़ी संख्या में कई अन्य प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *