Dainik Athah

बीमारी के चलते सुशीला देवी ओझा का निधन

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
लंबी बीमारी के चलते नरेंद्र कुमार ओझा की पत्नी सुशीला देवी ओझा का निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी।
अरविंद भाई ओझा कथा व्यास की माता जी एवं दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की चाची सुशीला देवी ओझा का शनिवार को निधन हो गया। सुशीला देवी इलाज के चलते इन दिनों अपने मायके भीलवाड़ा में थी और काफी समय से बीमार चल रही थी उन्होंने शनिवार शाम को अंतिम सांस ली। सुशीला देवी ओझा के निधन का समाचार जैसे ही मोदीनगर पहुंचा ओझा परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार देर सांय पूरा परिवार भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गया। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुशीला देवी को मुखाग्नि अरविंद ओझा ने दी। उनका सहयोग अशोक ओझा ने किया।
इस मौके पर परिवार के मुखिया नरेंद्र कुमार ओझा, अशोक ओझा, अभिषेक ओझा, केशव ओझा भी उपस्थित थे। समस्त अथाह परिवार में सुशीला देवी ओझा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *