Dainik Athah

गाजियाबाद जिला व महानगर के पर्यवेक्षक होंगे रमापति राम त्रिपाठी

भाजपा ने नियुक्त किए सभी जिलों के पर्यवेक्षक

 

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। मिशन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हाई कमान संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा हाईकमान ने सभी जिलों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। गाजियाबाद जिला व महानगर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रमापति राम त्रिपाठी को सौंपी गई है। इसी के साथ सहारनपुर की जिम्मेदारी सुभाष यदुवंश, गौतमबुद्ध नगर जयपाल सिंह व्यस्त, नोएडा त्रियंबक त्रिपाठी, पीलीभीत के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी बसंत त्यागी को सौंपी गई है। जबकि बागपत से नागेंद्र शिकवार, मेरठ जिला व महानगर हरिओम शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निर्देश दिए है कि सभी पर्यवेक्षक संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर जिला व महानगर संगठन में होने वाले बदलाव की बाबत चर्चा कर उनका फीड बैक लेकर रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। इसके साथ ही वह सांसद, विधायकों व महानगर,जिलाध्यक्ष के साथ महा जन सम्पर्क अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *