Dainik Athah

लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा: अखिलेश यादव

  • सपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता के आगे भाजपा टिक नहीं सकती

    अथाह ब्यूरो
    लखनऊ।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के विरूद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है। भाजपा की कुनीतियों से जनता को अवगत कराना जरूरी है। इसमें शिक्षक समाज और अधिवक्ता वर्ग की विशेष जिम्मेदारी है। भारत के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना है।
     अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यकतार्ओं तथा पार्टी संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दु:ख में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में विकास पर कोई ध्यान नहीं है। जो काम हुए समाजवादी सरकार के समय हुए। भाजपा सरकार के छह वर्ष में बस समाजवादी कामों को अपना बताने अथवा उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया। इससे पहले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे भी धंस गया था। भाजपा सरकार के कामकाज की गुणवत्ता का यही नमूना है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। वादा किया था तो किसानों को उनकी फसल का एमएसपी क्यों नहीं मिला?
      यादव ने कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश है कि लोग अमन चैन से न रहें। सामाजिक सद्भाव कायम न रहे। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। भाजपा सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि जातीय जनगणना हो ताकि सबकी संख्या की जानकारी के साथ उनको हक और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का जीतना आवश्यक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने भाजपा टिक नहीं सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अगर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में जीत के लिए लग जाए तो फिर कोई मुकाबले में नहीं होगा।
     —————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *