Dainik Athah

भाजपा की नजर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर

  • महाराष्टÑ की राजनीति में बड़े फेरबदल के बाद
  • जल्द ही भाजपा के पाले में दिख सकते हैं कांग्रेस के बड़े चेहरे
  • राजस्थान के साथ ही बिहार, दक्षिण के राज्यों पर भाजपा की नजर

    अशोक ओझा
    नयी दिल्ली।
    महाराष्टÑ की राजनीति में बड़ा दाव खेलने और उसमें सफल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर लग गई है। इस कड़ी में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा जल्द भाजपा में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही पार्टी की नजर बिहार समेत दक्षिण के राज्यों पर लगी है।
    रविवार को भाजपा ने महाराष्टÑ की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले और राष्टÑवादी कांग्र्रेस प्रमुख शरद पवार को उनके ही भतीजे तथा उनके खास नेताओं से पटखनी दिलवा दी। भाजपा की पूरी व्यूह रचना इन दिनों 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बन रही है। महाराष्टÑ में जिस प्रकार बड़ा फेरबदल होने पर भाजपा एवं राजग को महाराष्टÑ में बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा की रणनीति यह है कि पार्टी की नजर कांग्रेस जैसे प्रमुख दल एवं बिहार में जनता दल यू पर लगी है। महाराष्टÑ के जरिये भाजपा ने विपक्षी दलों की एका मुहिम को तगड़ा झटका दिया है। महाराष्टÑ में हुए बदलाव के बाद सभी विपक्षी दल अपने घर के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे हैं। कोई भी विपक्षी दल यह नहीं चाहेगा कि भाजपा उसके घर में सैंध लगा कर 2024 से पहले कोई और बड़ा संदेश दें।
    भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। सूत्रों पर भरोसा करें तो दक्षिण से आने वाले कांग्रेस के एक बड़े नेता जल्द ही भगवा दल में शामिल हो सकते हैं। दूसरी तरफ उसकी नजर बिहार में जनता दल यू पर भी लगी है। जिस प्रकार विपक्षी एकता की धुरी बनें शरद पवार को झटका दिया ठीक उसी प्रकार बिहार में नीतिश कुमार को भी झटका देने की तैयारी है।
    राजस्थान को देखा जाये तो भाजपा की नजर सचिन पायलट के अगले कदम पर भी लगी है। सचिन कांग्रेस नेतृत्व से खुश नहीं है। यदि सचिन कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ते हैं तो राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के सरकार बनने की राह आसान हो सकती है। यहां यह भी बता दें कि राजस्थान में कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रणनीति से राहुल गांधी की कोर टीम खुश नहीं है। पंजाब में प्रियंका ने सिद्धू पर हाथ रखा था, लेकिन यहां पर कांग्रेस के हाथ से सरकार निकल गई। अब देखते हैं कि भाजपा विपक्षी दलों के घर में सैंध लगाने में सफल हो पाती है अथवा विपक्षी दल अपने घर की दीवारें मजबूत कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *