Dainik Athah

आईवीपीएल का आगाज: देहरादून में नवंबर के अंत में होगी लीग

आईवीपीएल की टॉफी क्रिस गेल के साथ बीवीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त्यागी एवं बोर्ड सदस्यों ने लॉच की

क्रिस गेल, रैना, सहवाग, प्रवीण कुमार, पठान बंधु समेत दुनिया के क्रिकेट सितारे लेंगे भाग

  • अथाह ब्यूरो
    नयी दिल्ली।
    आईवीपीएल (इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग) का आगाज दिल्ली में हो गया। लीग का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नवंबर माह के अंत में होगी। इस लीग में विश्व के जाने माने धुरंधर और पुराने क्रिकेटर खेलते नजर आयेंगे।
    गुरुवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में बीवीसीआई (बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया) की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान वेस्टइंडिज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ ही बीवीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने आईवीपीएल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीवीसीआई द्वारा देहरादून में विश्व कप के ठीक बाद और नवंबर के अंत में होने वाले आईवीपीएल में छह फ्रेंचाइजी भाग लेगी। इन फ्रेंचाइजी में विश्व के जाने माने क्रिकेटर अपना जौहर दिखायेंगे। 1983 विश्व कप विजेता टीम के आॅल राउंडर मदन लाल लीग के डायरेक्टर होंगे।
    इस दौरान आईवीपीएल ट्रॉफी भी लॉच की गई। इतना ही नहीं सभी छह फ्रेंचाइजी की टीशर्ट भी लॉच की गई। प्रेसवार्ता में सचिव सुधीर कुलकर्णी, लीग के डायरेक्टर एवं पूर्व टेस्ट क्रिकेट मदन लाल, क्रिकेटर प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी मौजूद रहे। इनके साथ ही प्रमुख लोगों में बीवीसीआई के विनोद फड़के, जेके महेंद्रा, नायर, राजीव त्यागी, रणजी क्रिकेटर प्रविंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, अतुल शर्मा, दिनेश शर्मा, कपिल राणा, भानू सेठ उपस्थित थे। फ्रेंचाइजी के मालिक विभोर त्यागी, वैभव त्यागी के साथ ही गौरव त्यागी, दिनेश शर्मा, दीपक त्यागी, नवीन त्यागी, सुशील, शेखर त्यागी, देव त्यागी, परवीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
  • यह होगी 6 फ्रेंचाइजी
    आईवीपीएल में भाग लेने वाली छह फ्रेंचाइजी में गाजियाबाद, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मुंबई की टीमें शामिल है।
  • कौन कौन जाने माने खिलाड़ी लेंगे भाग
    क्रिस गेल, प्रवीण कुमार, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, युसूफ पठान, सनथ जयसूर्या, कालूवितरणा, लॉस क्लूजनर, रोस टेलर, क्राम्पटन व्हाइट समेत अन्य प्रमुख खिलाड़ी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *