Dainik Athah

प्रधानमंत्री का प्रेरक उद्बोधन सभी कार्यकतार्ओं का मार्ग प्रशस्त करेगा: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • प्रदेश के 27634 शक्ति केंद्रों और सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

  • अथाह ब्यूरो
    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के बूथ स्तर तक के कार्यकतार्ओं के साथ वर्चुअल संवाद भी किया। प्रदेश में सभी संगठनात्मक मंडलों, शक्तिकेन्द्रों और बूथों पर पार्टी कार्यकतार्ओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ के उत्तर मंडल-3 में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ की पूर्वी विधानसभा के मध्य मंडल-4 में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।
    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, युवा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता रीना चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम के पश्चात कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी बूथों, 27634 शक्ति केन्द्रों तथा 1918 मंडलों में कार्यकतार्ओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का संबोधन हम सभी के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए बूथ के कार्यो के साथ पार्टी की प्रदेश ईकाई का प्रत्येक सदस्य बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगा। प्रधानमंत्री का प्रेरक उद्बोधन सभी कार्यकतार्ओं का मार्ग प्रशस्त करेगा और श्रेष्ठ कार्यकर्ता निर्माण तथा मजबूत बूथ की संरचना तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संतुष्टिकरण अर्थात सबके विकास को राजनीति का आधार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों तथा ऐतिहासिक निर्णयों की चर्चा की है। इन सभी उपलब्धियों, विषयों के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेगें।
    चौधरी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध की जा रही कार्रवाही से बचने के लिए तमाम विपक्षी दल मिलकर अपना एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे है। विपक्षी दल भ्रष्टाचार से अर्जित सम्पति व साम्राज्य तथा परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रहे है। लेकिन देश की जनता का गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के साथ हो चुका है।
    लखनऊ महानगर के मध्य मण्डल-1 पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, संजय राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, शंकर लोधी, पूनम बजाज ने बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं के साथ प्रधानमंत्री का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *