Dainik Athah

एएनएम स्वास्थ्य विभाग की नीव- केंद्रीय राज्य मंत्री

स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 60 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को प्रदान किए गए नियुक्त पत्र

अथाह सवांददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का परिणाम घोषित किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश के 7182 नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का नियुक्ति पत्र विवरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलो द्वारा लोक भवन ऑडिटोरियम लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 ए0एन0एम0 स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में किया गया। जनपद स्तर पर भी 60 नव चयनित हुई एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। यह ए0एन0एम0 स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुगम बनाने के लिए तैनात की जाएंगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ0 जनरल वीके सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की वह नीव है जो स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी ही सुगमता से आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करती हैं।

ए0एन0एम0 की जिम्मेदारी होती है कि वे आम जनमानस तक पहुंच बनायें या उनको स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराये। उन्होंने नव चयनित एएनएम से कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हे दी है वो उनपर खरे उतरेगे। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी मजबूती एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भवतोष शंखधर ने कार्यक्रम के दौरान नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीके मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीएम सक्सेना, डीएसओ डॉ आरके गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *