Dainik Athah

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी : तेजस्वी सूर्या

  • मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
  • विजयनगर आरओबी लाखों लोगों की जीवन रेखा है : तेजस्वी सूर्या
  • मैं फौजी हूं और फौजी अपनी हर बात को पूरा करते हैं: जनरल वीके सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी है।
सूर्या केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश के विकास की बात करते हुए कि अब यूपी के युवाओं को रोजगार मिलता है। सीएम योगी और पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालत बदले हैं। उन्होंने कहा कि अब देश में निवेश आ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की आय नौ साल में दोगुना हो गई है। आर्थिक ग्रोथ सात से आठ प्रतिशत हो गई है। कहा कि विपक्ष के 70 सालों के कुशासन पर मोदी सरकार के नौ साल भारी है। मोदी सरकार से पहले देश में कुशासन का राज था। 70 सालों की सत्ता पर मोदी सरकार के नौ साल भारी हैं। अब देश के हर वर्ग में सर्वांगीण विकास हुआ है।
तेजस्वी सूर्या ने कहा पूरे देश में स्केल, स्पीड से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में आज आया जा सकता है।

एक्सप्रेसवे की वजह से राह आसान हुई है। मेरठ-दिल्ली रेपिडेक्स का काम चल रहा है। कहा कि 2024 के चुनाव में 2019 से ज्यादा सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हजारों साल के इतिहास में देश का सांस्कृतिक पतन हो रहा था लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस व्यवस्था को बदला। अब देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में प्रयासरत हैं। भाजपा ने इन नौ सालों में चार करोड़ लोगों को मकान, 50 करोड़ लोगों को बैंक खाते, 11 करोड़ लोगों को शौचालय और महिलाओं को 10 करोड़ उज्जवला योजना कनेक्शन दिए हैं। हमारी प्राथमिकता में गरीब कल्याण सर्वोपरि है। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर सांसद वीके सिंह, अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मान सिंह, मयंक अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व भाजयुमो के राष्टÑीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या महा संपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ के रूप में चुने गए विजयनगर से गाजियाबाद को जोड़ने वाले आरओबी पर पहुंच कर बेंगलुरु सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने वहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि पहले जिस दूरी को पूरा करने में पहले एक घंटा लगता था उसे पूरा करने में अब मात्र तीन मिनट लगते हैं। इससे यहां के नागरिकों का बहुमूल्य समय बचता है, इसका पूरा श्रेय स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की कार्यशैली को जाता है। 51 वर्ष से लंबित कार्य को लेकर पहले भी जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किए होंगे किन्तु जनरल वीके सिंह की काम करने की दृढ़ इच्छा शक्ति से ही यह काम संभव हुआ है।


स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा जब मैं यहां पर वोट मांगने आया था तब लोगों ने कहा था कि हम वोट जब ही देंगे जब आप हमारी इस समस्या का निराकरण करेंगे। तब उनसे वादा करते हुए कहा था कि मैं फौजी हूं और फौजी अपनी हर बात को पूरा करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर नरेंद्र मोदी और इस काम में सहयोगी रहे मंत्रियों और इंजीनियर और कर्मचारियों का उनके सहयोग और जनता के धैर्य का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह, महामंत्री पप्पू पहलवान, कर्नल यूबी सिंह, संजय तिवारी, सतीश शर्मा, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद अभिषेक चौधरी, विजय नगर के मंडल अध्यक्ष त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *