Dainik Athah

भाजपा सरकार की नीतियां ही सभी समस्याओं की जड़: अखिलेश यादव

  • जिलों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं को सपा अध्यक्ष ने किया संबोधित
  • संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देनी है

    अथाह ब्यूरो

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता की परेशानियों और दिक्कतों को बढ़ाया है। उसको जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है। भाजपा सरकार की नीतियां ही सारी समस्याओं की जड़ हैं। भाजपा चकाचौंध की राजनीति से जनता को धोखा दे रही है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।
    अखिलेश यादव रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में जिलों से आए पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चेताया कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारियां की जा रही है तथा डराने धमकाने की कोशिश की जाती है। भाजपा की चालाकियों से जनता को गुमराह होने से बचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय वैमनस्य पैदा करती है। नफरत से समाज को बांटती है। उसकी नीतियां पूंजीपतियों की पोषक हैं। गरीब और मध्य वर्ग को भाजपा समाप्त करने पर तुली है। जनता को सामान्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार की कुनीतियों से तंग है और जल्दी से जल्दी निताज पाना चाहते हैं।
    अखिलेश यादव ने कहा कि अब जमीन पर चुनाव की लड़ाई लड़नी है। समाजवादी पार्टी की स्वीकार्यता जनता में है। इसलिए संगठन को और चुस्त-दुरूस्त बनाना है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देना है। कार्यकतार्ओं को जनता के सीधे सम्पर्क में रहना है। लोगों के सुख-दु:ख में सहभागी रहना है। जनता के बीच समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के काम में तेजी लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *