Dainik Athah

भाजपा के पउप्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया- चेयरमैन विनोद वैशाली का हुआ स्वागत

  • भाजपा के पउप्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया- चेयरमैन विनोद वैशाली का हुआ स्वागत
  • जो क्षेत्र सबसे पिछड़े हैं उनमें सबसे पहले हो विकास कार्य: सत्येंद्र सिसौदिया
  • भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की पूरे प्रदेश में: सत्यवीर राघव
  • भाजपा कार्यकर्ता एक के अभियान में जी जान से करें काम: दिनेश सिंघल
  • दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा को भी किया गया सम्मानित

  • अथाह संवाददाता
    मोदीनगर।
    भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने नव निर्वाचित चेयरमैन विनोद वैशाली से कहा कि मोदीनगर में सबसे पहले उन क्षेत्रों का विकास करवाया जो सबसे पिछड़े हैं।
    सिसौदिया शनिवार की शाम हरमुखपुरी कालोनी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह राघव द्वारा उनके अपने एवं नव निर्वाचित चेयरमैन विनोद वैशाली के स्वागत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सत्यवीर राघव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह करने को कहा तब मैंने उनसे कहा कि मोदीनगर चेयरमैन को भारी मतों से विजयी बनाओ। चेयरमैन के स्वागत समारोह में मुझे भी बुला लेना। आज मुझे खुशी है कि मोदीनगर चेयरमैन विनोद वैशाली ने प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई में मोदीनगर को प्रदेश में अव्वला आना है। उन्होंने कहा कि मोदीनगर नगर पालिका में काम ऐसा हो जो पूरे प्रदेश ही नहीं देश में मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि वे एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर यहां तक पहुंचे है। सभी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से ही पश्चिम में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने 2024 में बड़ी जीत दिलाने की अपील भी की।
    सिसौदिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी समस्या है उन्हें मैं दूर करुंगा। यदि जन प्रतिनिधि समस्या को दूर न कर पायें तो कार्यकर्ता सीधे मुझे फोन करें। उन्होंने कहा 2024 के चुनाव में पश्विमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
    जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर एक माह के अभियान में कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जायें। उन्होंने कहा कि मोदी ही ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह राघव ने कहा कि कार्यकर्ता उनके सबसे पहले है। यदि कार्यकर्ता को अधिकारियों ने सम्मान नहीं दिया तो ऐसे अधिकारियों का मोदीनगर से स्थानांतरण करवाया जायेगा। सम्मान समारोह में राघव भावुक हो गये। उन्होंने सिसौदिया को भरपूर आशीर्वाद दिया।
    इस मौके पर सत्येंद्र सिसौदिया, विनोद वैशाली, भाजपा के पूर्व विभाग संगठन मंत्री रविंद्र सिंह चौहान, दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी का सत्यवीर राघव ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मोदीनगर मंडल संयोजक नवीन जायसवाल एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप बोस ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन नरेश अमराला, जिला महामंत्री नवेंद्र गौड़, जितेंद्र चितौड़ा, मंत्री पवन सोम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, हर्ष चौहान, निशांत त्यागी, डा. अनिला आर्य, अरुण खन्ना, राजकुमार तंवर, प्रदीप बोस, अपराजिता सिंह, विजयपाल पुंडिर, मनोज शर्मा, संजीव सिंह, मनीष तोमर, राहुल तोमर, गीता कौशिक अमितेज जैन, अमित कराटे, पार्षद ललित त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *