Dainik Athah

इसलिए उप्र के कार्यकर्ताओं से परिश्रम की अपेक्षा अधिक रहती है: सुनील बंसल

  • देश की सत्ता का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है
  • मयार्दा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अथाह ब्यूरो
बरेली/लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कहा कि देश की सत्ता का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश के कार्यकतार्ओं से परिश्रम की अपेक्षा अधिक रहती है और कार्यकर्ता सदैव अपेक्षाओं से अधिक परिणाम देने में सफल भी रहते है।
बंसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संबोधित किया। बरेली के होटल में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों के साथ जन-जन से सम्पर्क एवं संवाद के महासंपर्क अभियान की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कहा कि महासंपर्क अभियान को जनसम्पर्क व जनसंवाद का माध्यम बनाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय लक्ष्य के साथ आत्मनिर्भर व शक्ति सम्पन्न राष्ट्र निर्माण का संकल्प के लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार जनापेक्षाओं को पूरा कर रही है। बंसल ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा राष्ट्र व संस्कृति के नव निर्माण के संकल्प की पूर्णता के लिए किये गए कार्यो को लेकर महासंपर्क अभियान के विभिन्न माध्यमों से घर-घर व जन-जन तक संपर्क करना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के माध्यम से हमें फिर एक बार जनता के द्वार तक जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा किया है। धारा 370 हटाने का काम भाजपा ने किया, मयार्दा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, तीन तलाक पर रोक जैसे बडे निर्णयों के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, मुद्रा योजना, निशुल्क राशन की उपलब्धता जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से अंत्योदय पथ पर बढते हुए अंत्योदय लक्ष्य पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क निर्माण सभी स्तर पर बहुत काम हुए है। ये ही सभी विकास कार्याे को हमको जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महा संपर्क अभियान के माध्यम से सतत संपर्क व संवाद की परम्परा के साथ भाजपा अपनी सरकार के काम-काज का लेखा-जोखा लेकर लोक दरबार में प्रस्तुत करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *