Dainik Athah

यह जीत जनता के विश्वास, मोदी- योगी सरकारों के सुशासन की है: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रदेश की जनता को बधाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश की सम्मानित जनता तथा पार्टी के निष्ठावान, समर्पित कार्यकतार्ओं को नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की जीत है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति व तुष्टीकरण वाली सोच को नकार कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को चुना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा तय रणनीति के तहत पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं ने प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान में अथक परिश्रम से कार्य करते हुए जीत का स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन जुड़ने से केन्द्र व प्रदेश सरकार की नगरीय विकास की गति में तेजी आएगी तथा खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश जनता के फैसले से और अधिक निखरेगा।
चौधरी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिला अभूतपूर्व समर्थन 2024 लोेकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटें जितने के संकल्प को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के विचारधारा के प्रति समर्पण तथा जनता के साथ सीधे सम्पर्क व संवाद ने चुनाव दर चुनाव भाजपा के विजय मार्ग को प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा स्वघोषित गढ़ों को ढहा कर जनता ने स्वार व छानवे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को विजय का आशीर्वाद दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *