Dainik Athah

भाजपा राज में महिलाओं को मिली सुरक्षा और सम्मान: रमा देवी

भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के जनसंपर्क ने पकड़ी रफ्तार, मिला बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद 

अथाह सवांददाता

मुरादनगर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमा देवी पत्नी भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जनसंपर्क के दौरान उनको बुजुर्गों का आशीर्वाद और कॉलोनी वासियों द्वारा स्वागत कर जीत का भरोसा दिलाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी रामादेवी ने भी शहर की कॉलोनियों में जनसंपर्क कर अपने समर्थको से वोट मांगते हुए लोगों को भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। रमा देवी ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिला है। भाजपा प्रत्याशी रमादेवी ने कहा कि यदि उन्हें मुरादनगर शहर के मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और वह मुरादनगर की चेयरमैन बनी उनकी सबसे पहली प्राथमिकता सीमा विस्तार में शामिल विस्तार  हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना होगा।

रमा देवी ने कहा कि भाजपा  सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं का लाभ सर्व  समाज के लोगों को मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान  भाजपा नेता मनोज शर्मा भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंघल भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल बृजेश्वर निम्मी व्यापारी नेता पंकज गर्ग नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद बिंदु त्यागी भाजपा नेत्री गीता चौधरी सीमा सिंघल अर्चना सिंघल भारती गर्ग निक्की गर्ग शालिनी शर्मा अलका रानी दीपा गर्ग भारती गर्ग  तृप्ति गर्ग  मनीषा अग्रवाल विनोद पाल धीरज चौधरी प्रशांत गुप्ता संदीप काली सुनील शर्मा सोनी रोहतास मित्तल प्रशांत खटीक अनिल शर्मा ओंकार प्रजापति सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी भाजपा नेता संजीव त्यागी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ भाजपा नेता मनोज शर्मा व्यापारी नेता विष्णु गर्ग भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल बॉबी पंडित ने भी शहर की कॉलोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क का भाजपा प्रत्याशी रमादेवी के लिए वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *