Dainik Athah

भाजपा पउप्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया पहुंचे मुरादनगर

  • मुरादनगर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा
  • देर शाम गाजियाबाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने मुरादनगर में निकाय चुनाव को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
सत्येंद्र सिसौदिया सोमवार को शाम मुरादनगर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव के साथ ही सभासदों के चुनाव को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, केशव त्यागी, चेयरमैन प्रत्याशी पति गोपाल अग्रवाल के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधायक अजीत पाल त्यागी से भी बातचीत की तथा निर्देश दिये कि भाजपा को भारी बहुमत से चुनाव में विजयी बनाना है।

देर शाम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ ही मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में महापौर के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *