Dainik Athah

निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरागी : असीम अरुण

मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी रमादेवी के समर्थन में मंत्री असीम अरुण ने मांगे वोट

अथाह सवांददाता
मुरादनगर।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में दलित बाहुल्य बीच पटा कालोनी में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने  वोट मांगे। इस दौरान भारी भीड़ को देख भाजपा नेता गदगद नजर आए ।प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बीच पटा कॉलोनी में चेयरमैन पद के प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और लोकतांत्रिक है भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद नहीं है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से हैं राष्ट्रपति भी द्रौपदी मुर्मू जनजाति से है ।उन्होंने कहा कि नगर   निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरागी और मुरादनगर पार्टी की चेयरमैन पद के प्रत्याशी रामादेवी भारी मतों से विजय होंगे ।निकाय चुनाव के बाद मुरादनगर में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और सरकार ज्यादा विकास हो सकेगा।

केंद्र केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी अनेक योजनाओं का समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि मुरादनगर में 2017 से पहले शहर की बहन बेटियों का निकलना दूभर था ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है ।उन्होंने कहा कि मुरादनगर से भाजपा की चेयरमैन पद की प्रत्याशी रमा देवी को वोट देकर विजय बनाएं ।जिससे  शहर के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि बीच पटा मेरा घर है और इस घर  मैं पला हूं बड़ा बड़ा हुआ हूं ।पिछले 3 वर्षों से मैं पार्टी के लिए वोट मांगता और लोगों की सेवा करता आ रहा  हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास करते हुए मेरी पत्नी रमा देवी को चेयरमैन पद के प्रत्याशी बनाया है। उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं।

गोपाल अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली बोर्ड बैठक में अंबेडकर पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा ।इसके अलावा बेरोजगार युवकों को नगर पालिका में रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी ।भाजपा नेता संजीव त्यागी रामादेवी के लिए वोट मांगे ।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी संयोगिता त्यागी को शहर के हित को देखते हुए रामादेवी के समर्थन में बैठा दिया है। कार्यक्रम में  भाजपा नेता बृजेश्वर निम्मी भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा मनोज ठेकेदार विनोद काले लीले जाटव राकेश योगेंद्र योगी ज्ञानेंद्र सिंह महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी त्यागी समाज के अध्यक्ष राजपाल त्यागी पूर्व प्रधान अनिल त्यागी प्रशांत खटीक प्रशांत  गुप्ता अशोक प्रजापति कमल जाटव महिला और पुरुष सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।दलित बहुल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में भीड़ को देखकर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी रमादेवी गदगद नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *