Dainik Athah

मुरादनगर में निर्दलीय प्रत्याशी संयोगिता त्यागी ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

  • भाजपा नेता संजीव त्यागी करेंगे भाजपा प्रत्याशी रमा देवी का चुनाव प्रचार
  • कांग्रेस को झटका, पाल समाज के लोगों ने श्रीपाल के नेतृत्व में ज्वाइन की भाजपा 

अथाह सवांददाता मुरादनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे से ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी रमा देवी ने कांग्रेस पार्टी को  करारा झटका दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीपाल अपने समाज के सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा में शामिल हो गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता रूठे  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री की पत्नी संयोगिता त्यागी को भी मनाने में कामयाब हो गए ।निर्दलीय प्रत्याशी संयोगिता त्यागी ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी रमा देवी को दे दिया है। 

मुरादनगर पूर्व कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व पीसीसी सदस्य श्रीपाल सिंह मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी मुरादनगर चेयरमैन प्रत्याशी रमा देवी के पति  गोपाल अग्रवाल ,रमेश त्यागी पूर्व प्रमुख पाल समाज के लोगों के साथ भगवा रंग में रंग गए । श्रीपाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस पर भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी भाजपा प्रत्याशी ने  स्वागत किया।

श्रीपाल ने कहा कि पाल समाज एकजुट है और एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का काम करेगा। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी संयोगिता त्यागी पत्नी भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी को भी मना कर उनका समर्थन अपने पक्ष में कर लिया है। संजीव त्यागी को मनाने पहुंचे  भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा के महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि ने उन्हें मना कर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया ।अमित बाल्मीकि पहले ही कह चुके थे कि पार्टी से रूठे कहीं नहीं जाएंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे और पार्टी के सिपाही हैं। इस दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला भाजपा प्रत्याशी के पति गोपाल अग्रवाल ने गले लगकर संजीव त्यागी का शुक्रिया अदा किया गोपाल अग्रवाल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि संजीव त्यागी भाई ने मेरे व पार्टी के लिए सम्मान का ख्याल रखा अब जीत सुनिश्चित ही भाजपा प्रत्याशी की होनी लाजमी है। वही  इस दौरान भाजपा के नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।-


अमित बाल्मीकि संजीव शर्मा की मेहनत रंग लाई, संजीव त्यागी की हुई  वापसी
मुरादनगर आखिर भाजपा के महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि और भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की मेहनत रंग लाई ,रात्रि लगभग 12:00 के करीब दोनों नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी संयोगिता त्यागी के पति भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी के पास पहुंचे और उन्हें काफी कशमकश के बाद आखिर मना ही लिया। भाजपा के महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि ने बताया कि अब भाजपा प्रत्याशी को और ज्यादा ताकत मिलेगी ।सभी भाजपा नेताओं ने मिलकर संजीव त्यागी की नाराजगी दूर करने का काम किया है ।सर्व समाज पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़ा हुआ है। अमित बाल्मीकि ने बताया कि पुन: संजीव त्यागी की भाजपा में वापसी हुई है सभी ने इसका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *