Dainik Athah

सपा, बसपा, रालोद खेमों में फिर भाजपा की सैंध: तीनों दलों के अनेक नेता भाजपा में शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष कई प्रमुख नेताओ ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी के मंडल कॉडिनेटर गोविन्द भाटी (मेरठ), अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंकित शर्मा (मेरठ), राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व जिला अध्यक्ष कुसुम चाहर (आगरा), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह बारी (अम्बेडकर नगर), जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह (अयोध्या), मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज भटनागर (लखनऊ), बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष अनुज यादव (लखनऊ), मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार सिंह (लखनऊ) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की चहुंओर सराहना हो रही है। प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि निकाय चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि अपनी हार के भय से विपक्ष ने अभी से अनर्गल प्रलाप करना शुरू कर दिया हैं।
पाठक ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद भाजपा बड़ी जीत की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अशीर्वाद व समर्थन से पार्टी को निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *