Dainik Athah

भाजपा प्रत्याशी रमा देवी का लगातार बढ़ रहा जन आधार

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भी उतरी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में

अथाह संवाददाता
मुरादनगर
। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रमादेवी के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों में बौखलाहट शुरू हो गई है। युवा ब्राह्मण महासभा ने भाजपा प्रत्याशी रमादेवी को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी और बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ ने सैकड़ों साथियों के साथ में लेकर रमादेवी के लिए शहर के कई वार्डों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। मुरादनगर नगर पालिका परिषद कि भाजपा प्रत्याशी रमा देवी पत्नी भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के समर्थन में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा प्रत्याशी रामादेवी के समर्थन में शहर की कॉलोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चहुमुखी विकास कराया है। उद्योगों को बढ़ावा दिया है, अपराधियों भू माफियाओं का सफाया क्या है। प्रदेश में सुशासन और कानून का राज है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी रमा देवी ने पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ गंगा विहार कॉलोनी ब्रिज विहार कॉलोनी कुटी रोड जलालपुर रोड पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यदि मुरादनगर शहर के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिला तो शहर का जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य कराएंगे। रमा देवी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बोर्ड बैठक मैं सबसे पहले बढ़ा हुआ ग्रह कर कम किया जाएगा । शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर राजीव त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी चहुमुखी विकास कराया व प्रदेश में सुशासन और कानून का राज है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि प्रत्याशी रमा देवी को अपना बहुमुल्य वोट देकर विजयी बनाए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सचिन शर्मा विशाल शर्मा नितिन शर्मा संदीप शर्मा राहुल अंकुर शर्मा शिवम मनोज शास्त्री चौधरी महावीर सिंह ओमकार दत्त शर्मा पंडित कपिल शास्त्री पंडित अनिल शर्मा अनिल शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन विकास तेवतिया, उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री मुकेश भटनागर, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, बृजेश्वर निम्मी व्यापारी नेता पंकज गर्ग, नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद बिंदु त्यागी, भाजपा नेत्री गीता चौधरी, सीमा सिंघल, अर्चना सिंघल, भारती गर्ग, निक्की गर्ग शालिनी शर्मा, अलका रानी, दीपा गर्ग भारती गर्ग, तृप्ति गर्ग, मनीषा अग्रवाल, विनोद पाल, धीरज चौधरी प्रशांत गुप्ता, संदीप काली, सुनील शर्मा, सोनी रोहतास मित्तल प्रशांत खटीक, ओंकार प्रजापति सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *