Dainik Athah

भाजपा प्रत्याशी विनोद जाटव के जनसम्पर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार

अथाह सवांददाता

मोदीनगर। नगर पालिका परिषद के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद जाटव वैशाली ने नेहरू कॉलोनी,  बाग कॉलोनी, बादल मार्केट आदि जगहों पर घर घर जाकर अपने समर्थकों के साथ लोगों से कमल के फूल पर वोट की अपील की साथ ही लोगों का खूब आशीर्वाद मिला।  मन की बात के कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौवें एपिसोड में चुनाव कार्यालय पर एक भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मन की बात का अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद जाटव वैशाली, डॉ मंजू शिवाच, विधायक सत्येंद्र त्यागी,  सत्यवीर राघव, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, रोहित अग्रवाल आदि ने सुना। इसी के साथ ही नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया।

सच्चा धाम हरमुख पुरी जगतपुरी लंकापुरी सूरत सिटी राधेश्याम एनक्लेव इत्यादि जगह पर नुक्कड़ सभाओं में धुआंधार प्रचार करते हुए विनोद जाटव वैशाली ने कहा कि मैं इस शहर को पूर्ण तरह से एक स्वच्छ शहर बनाने का काम करूंगा व शहर में विकास की गंगा बहा दूंगा।वह आपके साथ मिलकर इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम करेंगे। उनके साथ नुक्कड़ सभाओं में पूर्व चेयरमैन राम आसरे  शर्मा ने कहा कि शहर की चहुमुखी विकास के लिए विनोद जाटव वैशाली जरूरी है। उनके साथ नुक्कड़ सभाओं में राजकुमार गुप्ता अमित गोयल अतुल शर्मा सक्षम चौधरी मयंक शर्मा मधुर नेहरा नीरज शर्मा राजपाल राठी अनुज चौधरी मनीष अग्रवाल इत्यादि साथ रहे।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *