Dainik Athah

यह कार्यक्रम सदैव हममें नई ऊर्जा कां संचार करता है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

उप्र में 55 हजार स्थानों पर सुना गया ‘प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम’

मन की बात कार्यक्रम जनान्दोलन बना है: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार स्थानों पर प्रसारण की व्यवस्था की। चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ जन-जन के मन से जुड़ती हुई प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न स्थानों से जुडे़। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्र व अन्य संस्थाएं भी मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पुनरूत्थान को गति देने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर बडे़ स्तर पर आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि भारत के मन की बात के 100 एपिसोट पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर हार्दिक अभिनंदन। उन्होंने कहा कि इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अंत्योदय का संकल्प विकसित भारत का विजन और विश्व समुदाय के कल्याण का दृष्टिपथ है।

उन्होेंने कहा कि मन की बात सदैव ही प्रेरक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाली होती है। देश और समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोने वाला यह मन की बात कार्यक्रम जिस विषय से जुड़ वह जन आन्दोलन बन गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जनपद मुरादाबाद के बिलारी मंडल के बूथ संख्या 234 पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि मन की बात का 100वां संस्करण पूर्ण होने पर प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी को समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं आभार। उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम सदैव हममें नई ऊर्जा कां संचार करता है व जनमानस की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ मंच प्रदान करने के साथ ही उनके प्रति जनविश्वास व जनभागीदारी को बढ़ाने वाली है। भारत के मन की बात को कहते इस प्रेरक और परिवर्तनकारी मंच पर जिस विषय का उल्लेख हुआ वह जन आन्दोलन बन गया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के राज्यमुख्यालय पर मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नए प्रयासों व नए प्रयोगों से पर्यावरण, समाज, कृषि, संस्कृति, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नव सृजन व नव परिवर्तन का संवाहक बनकर मन की बात कार्यक्रम जनान्दोलन बना है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, राम प्रताप चौहान, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुडे़।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में, ब्रजेश पाठक ने रामलीला मैदान इकोना, श्रावस्ती में प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *