Dainik Athah

निकाय चुनाव: जिले में 134 नाम वापसी के बाद 1837 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

  • नगर निगम में एक पार्षद व मोदीनगर नगर पालिका में एक सभासद निर्विरोध चुने गए
  • महापौर पद पर नहीं हुआ कोई नाम वापसी, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 3 व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 11 लोगों एवं पार्षद व सभासद पद पर 120 लोगों की हुई नाम वापसी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
निकाय चुनाव द्वितीय चरण में गाजियाबाद जिले में 134 लोगों के नाम वापसी के बाद जिले में 1837 लोक चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि गाजियाबाद नगर निगम में 1 पार्षद तथा मोदीनगर नगर पालिका में एक सभासद निर्विरोध घोषित किए गए।
गुरुवार को नाम वापसी के बाद गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद पर कोई पर्चा वापस नहीं हुआ जबकि पार्षद पद पद 59 लोगों ने नामांकन वापस लिया अब कुल महापौर पद पर 12 उम्मीदवार पार्षद पद पर 667 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोनी नगर पालिका में 1 अध्यक्ष पद व सभासद पद पर नाम वापसी के बाद के बाद अध्यक्ष पद पर 8 व सभासद पद पर 358 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगर पालिका खोड़ा मकनपुर में अध्यक्ष पद पर कोई नाम वापसी नहीं हुआ वही सभासद पद पर 4 लोगों ने नाम वापसी लेने के बाद अध्यक्ष पद पर 10 व सभासद पद पर 148 प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नगर पालिका मोदीनगर में 2 अध्यक्ष व 9 सभासद पद पर नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 8 व सभासद पद पर 221 काशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नगर पालिका मुरादनगर में अध्यक्ष पद पर कोई नाम वापसी नहीं हुआ वही सभासद पद पर 7 लोगों कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 11 व सभासद पद पर 121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा नगर पंचायत फरीद नगर में 3 अध्यक्ष पद पर नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 22 व सभासद पद पर 38 प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नगर पंचायत निवाड़ी में अध्यक्ष पद पर 1 व सभासद पद पर 2 नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पद 11 वह सभासद पद पर 42 प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान मे हैं। नगर पंचायत पतला में अध्यक्ष पद पर दो सभासद पद पर एक नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 12 व सभासद पद पर 32 प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत डासना में अध्यक्ष पद पर 5 व सभासद पद पर 6 नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 13 व सभासद पद पर 103 प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में
मुरादनगर (अ.सं.)। 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए । जिसमें सलमा रालोद, पुष्पा निर्दलीय, सावित्री स्वतंत्र जनता राज पार्टी, स्वीटी निर्दलीय, छम्मी बसपा, रेखा निर्दलीय, परवीन निर्दलीय, रमा देवी भाजपा, संयोगिता निर्दलीय, रोशन चौधरी निर्दलीय और शालु त्यागी आम आदमी पार्टी से किस्मत आजमा रही है शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए

महापौर के लिए 12 प्रत्याशियों में होगी जंग
गाजियाबाद (अ.सं.)। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को नाम वापसी के बाद गाजियाबाद में महापौर पद के लिए किसी ने नाम वापस नहीं लिया सभी 12 महिला उम्मीदवारों में घमासान होगा। सत्ताधारी दल भाजपा से सुनीता दयाल, कांग्रेस से पुष्पा रावत, सपा से पूनम यादव, बसपा से निसारा खान, आम आदमी पार्टी से जानकी विष्ट, जन अधिकार पार्टी से पिंकी, सुभाष वादी भारतीय समाज पार्टी से प्रिया गुप्ता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सविता यादव, आॅल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से शहनाज दिलशाद, चौधरी बबीता डागर निर्दलीय, नीरज प्रकाश चौधरी निर्दलीय और नीतू त्यागी निर्दलीय मैदान में है।

निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद 11 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल सपा, आशीष बसपा,दिनेश शर्मा कांग्रेस, प्रदीप भाजपा, नितिन निर्दलीय, बबीता निर्दलीय,रजनी निर्दलीय, वीरेंद्र निर्दलीय, सुमन निर्दलीय,शिव कुमार निर्दलीय,शकील निर्दलीय।

मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 8 उम्मीदवार आमने- सामने
मोदीनगर चेयरमैन प्रत्याशी कृष्ण पाल सिंह समाजवादी पार्टी, जगमोहन सिंह बसपा, जय भगवान जीनवार आप,विनोद भाजपा, विनोद कुमार रालोद, अंकुश निर्दलीय, महेश कुमार निर्दलीय,श्याम निर्दलीय।

नगरपालिका खोड़ा मकनपुर अध्यक्ष पद पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
भाजपा से रीना भाटी, कांग्रेस से उर्मिला सिंह, बसपा से मुन्नी देवी, आम आदमी पार्टी से सीमा देवी, समाजवादी पार्टी से संगीता देवी, एआईएमएआई से तबस्सुम जहां, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से आशा देवी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनीता झा, आरती देवी निर्दलीय एवं मोहिनी शर्मा निर्दलीय।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद 8 उम्मीदवारों में मुकाबला
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हसीना के नाम वापसी के बाद लोनी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अब 8 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें आम आदमी पार्टी से अनीता कसाना ,भाजपा से पुष्पा, कांग्रेस से बानो, बसपा से मेहरीन अली, रालोद गठबंधन से रंजीता धामा, आॅल इंडिया मजलिस ऐ से वकीला, हिंदुस्तान निर्माण दल से अंजलि और भावना निर्दलीय शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *