Dainik Athah

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजयुमो प्रदेश में नव मतदाताओं से करेगा संपर्क: प्रांशु दत्त द्विवेदी

बाइक रैली समेत अन्य आयोजन भी किये जायेंगे

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त दिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भाजयुमो प्रत्येक, नगर-पलिका, नगर पंचायत व नगर निगम मे नवमतदाताओ से संपर्क करेगी, जिसके लिये प्रत्येक पंचायतों में अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने प्रभारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा प्रभारी डोर टू डोर संमर्क कर नव मतदाताओं और अन्य वोटरों से संपर्क करने के साथ ही नवमतदाताओं से केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश की मोदी- योगी सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा को वोट दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में नव मतदाता अधिक से अधिक जोड़ें उसके लिए सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरे अभियान बाइक रैली के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु ने कहा युवा मोर्चा ने प्रत्येक पंचायत में ऐतिहासिक बाइक रैली निकालने की योजना बना ली है। अभी तक जो भी बाइक रैली रैली निकाली गई थी उसमें युवा मोर्चा एक ऐतिहासिक बाइक रैली निकाला था उसी तरह इन पंचायतों में भी अधिक से अधिक बाइक रैली निकाली जाएगी।

अभियान घर-घर संपर्क अभियान में केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में जो भी अभियान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है उसको पत्र के माध्यम द्वारा घर-घर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कहा युवा मोर्चा नगर निकाय चुनाव में एक बड़ी भूमिका के साथ काम करेगा सभी अभियानों को जोर शोर से करेगा इसके पहले भी जो अभियान हुए हैं उसमें युवा मोर्चा बढ़-चढ़कर काम किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया युवा मोर्चा अभियान को सफल बनाने के लिए नव मतदाता सम्मेलन जिसको युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल वह युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी देख रहे हैं। बाइक रैली युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल देख रहे हैं। घर-घर संपर्क अभियान युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह देख रहे हैं। यह सभी अभियान प्रदेश नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में आयोजित किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *