Dainik Athah

पंकज सिंह साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के चेयरमैन बनेंं

सभी 25 पदों के लिए निर्विरोध हुआ चुनाव

अथाह संवाददाता
नोएडा।
उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस उपलब्धि के बाद शहर में खुशी का माहौल है। शहर वासियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता पंकज सिंह को बधाई दे रहे हैं। विधायक के अलावा सीएफआई की कार्यकारी परिषद के अन्य सभी 24 सदस्य भी रविवार को उत्तराखंड के नैनीताल में चुनाव बैठक के दौरान निर्विरोध चुने गए है।

एकमात्र उम्मीदवार पंकज सिंह: इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज सिंह रहे। उन्होंने पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का स्थान लिया है, जो खेल संहिता के तहत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गए हैं क्योंकि उन्होंने सीएफआई के प्रमुख के रूप में तीन कार्यकाल (2011 से 12 वर्ष) की सेवा की है। वहीं पंकज सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी ‘विधायक के रूप में प्रतिबद्धताओं’ का हवाला देते हुए पिछले साल अप्रैल में पद से इस्तीफा देने से पहले कुछ समय के लिए फेंसिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अपने विधायक की घोषणा होने के बाद शहर में हर्ष का माहौल है।

अंतिम सूची घोषित: चुनाव में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और नौ कार्यकारी परिषद सदस्य चुने गए हैं। सभी 25 पदों के लिए चुनाव निर्विरोध हुआ है। निवर्तमान मनिंदर पाल सिंह को भी उनके लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव के रूप में चुना गया है क्योंकि वह इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार हैं। केरल के सुदेश कुमार कोषाध्यक्ष बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *