Dainik Athah

केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पड़ी फटकार

अथाह ब्यूरो लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा को भारी पड़ा है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को तलब किया गया।बता दें कि गाजियाबाद महापौर सीट पर भाजपा पत्नियों की दावेदारी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा महानगर ने पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और ज्ञापन सौंपा था। इस मामले को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक समेत प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को शुक्रवार को राज्य मुख्यालय तलब किया गया। इन महिलाओं को पहले तो काफी समय इंतजार करवाया गया, सूत्रों के अनुसार इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने प्रदर्शन के मुद्दे पर महिला मोर्चा के नेताओं को फटकार लगाई। एक प्रदेश पदाधिकारी के अनुसार दिल्ली में किया गया प्रदर्शन अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *