Dainik Athah

मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल- सहारनपुर से डा. अजय कुमार

  • प्रथम चरण के नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने घोषित किये 10 महापौर प्रत्याशी
  • प्रदेश की 99 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी भी घोषित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव नामांकन से एक दिन पूर्व प्रदेश के दस महापौर के साथ ही 99 नगर पालिका परिषदों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये।
रविवार को दोपहर से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष के साथ ही देर शाम दस महापौर प्रत्याशी भी घोषित कर दिये। भाजपा ने गोरखपुर से डा. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, वाराणसी से अशोक तिवारी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से हेमलता दिवाकर, लखनऊ से सुषमा खरकवाल, सहारनपुर से डा. अजय कुमार, मथुरा वृंदावन से विनोद अग्रवाल और झांसी से बिहारी लाल आर्य को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 100 नगर पालिका परिषद में भाजपा ने 99 नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने आधी आबादी को प्रतिनिधित्व का पूरा मौका देने के लिए 43 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सबका साथ, सबका, विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत को साकार करने के लिए रामपुर सहित प्रदेश की तीन नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

प्रदेश की 200 नगर पालिका परिषद में से 199 पालिका परिषद में चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने करीब पांच दिन की मशक्कत के बाद भाजपा ने पहले चरण के नामांकन से एक दिन पहले रविवार को प्रत्याशी घोषित किए। सीतापुर जिले की लहरपुर नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
पश्चिम क्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले की 33 नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *