Dainik Athah

डा. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निमार्ता थे :अजीत पाल त्यागी

मुरादनगर में अंबेडकर जयंती पर विशाल शोभा यात्रा और जन्मोत्सव कार्यक्रम


  • अथाह संवाददाता
    मुरादनगर।
    संविधान निमार्ता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 12 झांकियां, 6 बैंड, ढोल धमाके शामिल थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और मुख्य मार्गों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
    अंबेडकर जयंती समारोह मे दिल्ली- मेरठ मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भारतीय संविधान निमार्ता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निमार्ता थे। वह जाति विशेष के नहीं बल्कि महामानव थे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित, वंचितों को समानता का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्र वाले देश में सभी को मत देने का अधिकार दिया। जिसके कारण आज गरीब का बेटा प्रधानमंत्री हैं। डा. भीमराव अंबेडकर के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच इस्मार्क बनाए हैं। जिनको देखने के लिए देशभर से लोग जाते हैं।
    इस मौके पर पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने शोषित, पीड़ित समाज को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि आज वंचित समाज में शिक्षित है। साधन संपन्न है एक जुटता है जिसके कारण आज भीमराव अंबेडकर की जयंती देश ही में नहीं विदेशों में भी मनाई जा रही है। मेरठ के प्रवक्ता सतीश प्रकाश ने दलित चिंतन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दलितों ने देश में विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ाई लड़ी है। आज भी बाबा साहब के नाम पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। मंच पर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रोहतास जाटव, महामंत्री देवी चरण, उपाध्यक्ष योगेश प्रधान, भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, भाजपा नेता मनोज शर्मा, बिंदु त्यागी, उषा चौधरी, इमरान इलाही नंबरदार, योगेंद्र गुप्ता लिली, राकेश प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित थे शोभायात्रा रावली रोड स्थित चुंगी नंबर 3 से शुरू होकर मेन बाजार कस्बा रोड बस अड्डा होते हुए अंबेडकर पार्क में समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *