Dainik Athah

पिछड़े वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा: केशव मौर्य

  • महर्षि कश्यप के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
  • महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजवान थे: उप मुख्यमंत्री

अथाह सवांददाता

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजवान थे।

केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महर्षि कश्यप के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। मंत्री नरेंद्र कश्यप की अगवानी में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के सामने जुटे हजारों कश्यप समाज के बंधु कार्यक्रम को मंत्री नरेंद्र कश्यप के शक्ति प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। समाज के लोगो से नरेंद्र कश्यप बोले तुम्ही मेरी शक्ति और सामर्थ हो। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, बाबूराम निषाद, निवृतमान महापौर आशा शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, मंजू शिवाच, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि की मौजूदगी में किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि के सृजकझ् उपाधि से विभूषित किया जाता है। महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजवान थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भीक एवं निलोर्भी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें महर्षि जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरश: पालन करते थे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा पिछली सरकारों ने नग्न तांडव किया, पिछड़ों के नाम पर पिछड़ों और दलितों को वंचित किया गया। सर्वे में पता चला कि आजादी के बाद भी कई जातियों को विकास योजना का लाभ नहीं मिला। हमने समग्र गांव योजना के साथ-साथ विकास कार्य किया। पिछड़े वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पिछड़े वर्ग के हकों की रक्षा करना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है तब तक पिछड़ों का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता। भाजपा मजबूती के साथ पिछड़े वर्ग के साथ खड़ी है और ओबीसी को उनका हक दिला कर ही रहेगी। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की नाकाम कोशिश कर रही है। सपा की पिछड़ी राजनीति एक जाति तक सीमित रही है, उन्हें इस अहम मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि पिछड़ों का वोट लेकर केवल अपने परिवार का भला किया है। पिछड़ों की कमाई से अपने परिवार को मलाई ही उनकी विचारधारा रही है। इसलिए भाजपा सरकार नें तय किया है कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ को लेकर की गई तैयारियों को देख डिप्टी सीएम ने कहा कि आज गाजियाबाद भगवा रंग में रंग गया है। जिस तरह से गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती मनाई जा रही है। इस तरह का भव्य आयोजन पूर्व में कभी देखने को नही मिला। मंच से लेकर पंडाल तक कार्यकतार्ओं और जनता की भीड़ देख मुस्कराते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा इस भव्य कार्यक्रम में मुझ मुख्य अतिथि के रुप में आंमत्रित करने के लिए नरेंद्र कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी पिछड़ी जातियों के कार्यकतार्ओं और मतदाताओं की है। मौर्य ने कहा कि विपक्षी लोग, पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। हालांकि देश और दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने पिछड़ों को बधाई दी कि उन्होंने देश के सर्वमान्य नेता को प्रधानमंत्री बनाया और आगे भी बनाएंगे।

जोरदार रही तैयारियां
महर्षि कश्यप जयंती को लेकर जिस तरह से तैयारी की गई थी, उन तैयारियों से गाजियाबाद भगवा रंग में रंग गया। रामलीला मैदान में 100000 वर्ग फुट का विशाल टेंट, शहर के प्रमुख बाजारों में एवं विभिन्न मार्गों पर भगवा रंग के गेटों के माध्यम से पूरा शहर एक दुल्हन के रूप में सजा, विशाल मंच की व्यवस्था और दूर बैठे लोगों के लिए एलईडी के माध्यम से मंच का सचिव चित्रण, भगवान महर्षि कश्यप की लीलाओं का भी वर्णन। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा एवं डॉक्टर सागर कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप निषाद संगठन के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ललित जायसवाल, अतुल जैन, अनिल सांवरिया, संजीव गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, राजवीर कश्यप, ऋषि पाल कश्यप, कृष्ण पाल कश्यप, जीत पाल कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, थान सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, संजीव कश्यप, मुकेश कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप, सचिन कश्यप, विशाल कश्यप, अर्पण कश्यप, शिवमंगल साहू, नवनीत गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेंद्र पिथोरिया, विनोद त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *