Dainik Athah

कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे निकाय- 2024 का चुनाव: सत्येंद्र सिसौदिया

हवन पूजन के साथ सत्येंद्र सिसौदिया ने संभाला पउप्र भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक में बोले सत्येंद्र सिसौदिया आने वाले चुनावों में परिश्रम की पराकाष्टा कर पहले से बेहतर परिणाम लायेंगे

भाजपा ही ऐसी पार्टी जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्टÑीय अध्यक्ष बन सकता है: बेनीवाल


  • अथाह संवाददाता
    मेरठ। आज भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के नव नियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बूते भाजपा आगामी निकाय चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी।
    सिसौदिया मंगलवार को मेरठ के बागपत रोड पर हरमन सिटी स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पश्चिम क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक से पूर्व उन्होंने कार्यालय में हवन पूजन किया। उन्होंने कहा कि सभी का शीश झुका कर अभिनंदन किया। इसके साथ ही कहा कि हम सब मिलकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे। हम लगातार समाज के बीच में रहकर कार्य करते हैं इसीलिए 2014 से लगातार 2022 तक हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा कर हम पहले से बेहतर परिणाम लाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य दल समाज के बीच कार्य नहीं करते, जबकि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहता है।
    सत्येंद्र सिसौदिया ने कहा हमारा सौभाग्य है कि देश को मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है और उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री मिला। उन्होंने कहा 2024 में 14 में से 14 लोकसभा कार्यकतार्ओं के परिश्रम के बलबूते जीत हासिल करेंगे। इसके साथ ही नगर निकाय के चुनाव में भी हम मेहनत कर प्रत्येक जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्य करेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे।
    बैठक में पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का स्वागत पश्चिम क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ऐसी है जहां पर बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सत्येंद्र सिसोदिया पहले एक बूथ के अध्यक्ष थे, जिले के पदाधिकारी और आज क्षेत्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा आने वाले सभी चुनाव में हम विजय पताका फहराएंगे हमारे कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर कार्य करते हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, बसंत त्यागी, प्रदेश सरकार में मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग, विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज, अमित अग्रवाल, राजीव गुंबर श्रीचंद शर्मा, सरोजनी अग्रवाल, योगेश धामा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *