Dainik Athah

पउप अध्यक्ष बनाये गये सत्येंद्र सिसौदिया को संघ पृष्ठ भूमि के साथ ही मेहनत, समर्पण का मिला पुरस्कार

  • बचपन से संघ, अभाविप के साथ ही भाजपा में नीचे से क्षेत्र तक के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं सिसौदिया
  • सौम्य स्वभाव के साथ ही कार्यकर्ताओं- नेतृत्व की है पसंद
  • निकाय चुनाव के साथ ही 2024 चुनाव लेंगे सिसौदिया की परीक्षा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी ने सत्येंद्र सिंह सिसौदिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अपनी मेहनत के साथ ही राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठ भूमि का होने का और पार्टी के प्रति समर्पण भी पुरस्कार मिला है। हालांकि वे बहुत पहले से बड़े पद के दावेदार थे।

भाजपा ने शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों में बदलाव हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर गौतमबुद्धनगर जिले के छोटे से गांव प्यावली के किसान परिवार में जन्मे सत्येंद्र सिसौदिया को नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र सिसौदिया बचपन से संघ पृष्ठ भूमि के साथ ही पार्टी के प्रति समर्पण एवं उनकी मेहनत का पुरस्कार मिला है। हालांकि वे इस पद के पहले से ही हकदार थे। सिसौदिया को पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है। इसके साथ हीर जिस प्रकार की मेहनत उन्होंने पार्टी के लिए की है इसकी सराहना भी हर जगह होती है। सिसौदिया ऐसा व्यक्तित्व है जो पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी पसंद है। उनका सौम्य स्वभाव एवं सभी को साथ लेकर चलने की उनकी आदत की भी सराहना होती है।

कहा जाता है कि सिसौदिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के खास है। लेकिन प्रदेश में कोई भी अध्यक्ष रहे हो वे उन सभी के प्रिय पात्र रहे हैं। जब वे गाजियाबाद जिले के प्रभारी थे उस समय भी और मुजफ्फरनगर जिले का प्रभारी रहते हुए भी उनकी मेहनत के सभी कायल थे। इतना ही नहीं केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही संघ का भी पूरा आशीर्वाद रहता है।

सत्येंद्र सिसौदिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी के बूथ स्तर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा सकती है। जिस प्रकार सूची जारी होने के बाद से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी है वह यह बताने के लिए काफी है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के कितने प्रिय है। शनिवार की रात नौ बजे से रविवार तड़के चार बजे तक और रविवार को सबुह आठ बजे से लेकर देर शाम तक गांव प्यावली पूरी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं से पटा रहा। इसे उनकी लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *