Dainik Athah

जिलाध्यक्ष ने लोनी के पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं में किया उत्साह का संचार

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर अभियान

अथाह संवाददाता
लोनी।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधानसभा के पांच मंडलों में लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें आगामी योजनाओं के लिए निर्देश दिये।

भाजपा के संगठनात्मक बूथ सशक्तीकरण एवं डाटा प्रबंधन अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में बैठक कर आगामी निकाय एवं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकतार्ओं में ऊर्जा का संचार किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोनी विधानसभा के संगम विहार, रामविहार, बलराम नगर, परशुराम नगर, एवं लोनी देहात मंडलों में पार्टी मंडल अध्यक्षों के द्वारा विभिन्न बैठकों के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं को शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक एवं अल्पकालीन विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपकर बूथ शसक्त करने के लिए 25 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति का कार्य पूरा कर मंडल अध्यक्षों को सूचि उपलब्ध करानी है।
बैठकों को सम्बोधित करते हुए दिनेश सिंघल ने कहा कि सभी दायित्वान कार्यकर्ता अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्य करें, जैसा पूर्व में किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकतार्ओं को सफल कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री एवं बूथ शसक्तीकरण अभियान के संयोजक राजेन्द्र बाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र मावी, जिला मंत्री आकाश गौतम, सुदेश भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, राजीव शर्मा, राहुल बैंसला, अशोक त्यागी, कृष्ण कुमार बंसल, सहित समस्त मंडल महामंत्री एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं अल्पकालीन विस्तारकों सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।___________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *