Dainik Athah

पर्व की संदेश है कि धर्म और सत्यरूपी प्रहलाद को ही शेष रहना है: चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी होली पर शुभकामना

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को होलिकोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आध्यात्मिक व राष्ट्रीय रंगो से सरावोर होली पर्व पर शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय सनातन परम्पराओं के मूल में शास्वत सत्य तथा विश्वबन्धुत्व का संदेश निहित है। होलिकोत्सव के मूल में अधर्म, अत्याचार, अन्याय व असत्य का नाश होकर सप्तरंगों का उल्लास समाहित है। पर्व की संदेश है कि धर्म और सत्यरूपी प्रहलाद को ही शेष रहना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि होलिका दहन में अधर्म, अत्याचार, अनीति, अनाचार, वैमनस्यता, घृणा, पाप का दहन हो और जन-जन स्नेह व प्रेम के रंगो से सरावोर होकर अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग होली पर्व को पवित्रता व मयार्दा के साथ मनाते हुए प्रेम व सौहार्द के संदेश का संचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *