Dainik Athah

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने नारी शक्ति सम्मान से सौ महिलाओं को किया सम्मानित

अथाह संवाददाता

साहिबाबाद।राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल की इंदिरापुरम इकाई के अध्यक्ष संजीव तेवतिया तथा महानगर महामंत्री विनोद त्यागी के सहयोग से कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व बेला में नारी शक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओ को सम्मानित किया गयाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण  जिला गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा संदीप त्यागी रसम आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया स्वागत किया।प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने होली के पावन पर्व पर आयोजन में सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असीम अरुण ने बोलते हुए कहा कि महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30% का आरक्षण दिया हुआ है। तीन महिला पीएसी बटालियन का प्रावधान प्रदेश सरकार ने अमृत काल के बजट में किया गया है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जनपद गाजियाबाद में किए जा रहे सेवा कार्य यथा वैक्सीनेशन कैंप ब्लड डोनेशन कैंप नारी शक्ति सम्मान आदि सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को जनता की तरफ से धन्यवाद दिया ।राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी सदस्यों में राष्ट्रहित व समाज सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा है।
जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने महिला हत्या अपराध रोकने , सोशल मीडिया को आधार कार्ड से जोड़ने सभी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण तथा लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की मांग की।महापौर आशा शर्मा, एडीएम श्रीमती ऋतु सुहास सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह की धर्मपत्नी अंजलि सिंह, शांति सिंह, नीता भार्गव, उदिता त्यागी, शैली सेठी, शालिनी सिंह, सीओ लक्ष्मी चौहान, विभा मौर्य, मीनू सिंह, ममता गुप्ता, रंजीता वर्मा, मधु शर्मा, आंचल काम्बोज, शिल्पा सिंह रेखा अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *