Dainik Athah

एडीएम ऋतु सुहास ने खादी के परिधान में किया रैंप पर कैट वॉक

ताज महोत्सव के वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के

जमकर मिली सराहना, खूब बटौरी तालियां



  • अथाह संवाददाता
    गाजियाबाद/ आगरा
    । गाजियाबाद में तैनात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को जहां अनुकरणीय कार्य करने में महारथ हासिल है, वहीं वे फैशन शो में रैंप पर कैट वॉक करने में आगे रहती है।
    इन दिन आगराम में ताज महोत्सव का आयोजन चल रहा है। 20 फरवरी से शुरू हुआ ताज महोत्सव एक मार्च तक चलेगा। इसी दौरान शिल्प ग्राम आगराम में भारतीय सांस्कृतिक परिधान शो का आयोजन किया गया। इसकी थीम उत्तर प्रदेश के साथ ही विभिन्न सांस्कृति एवं धार्मिक शहरों जैसे ब्रज आदि को लिया गया था। इसमें 70 से 80 डिजाइनर एवं मॉडल उत्तर प्रदेश की थीम पर रैंप पर कैट वॉक किया।
    एडीएम ऋतु सुहास ने ब्रज थीम पर शानदार खादी के परिधान में जब मंच पर कदम रखे तो उन्होंने जमकर तालियां बटौरी। उन्होंने कोयंबटूर की डिजाइनर कविता द्वारा बनये गये परिधान पहने। कार्यक्रम में उन्हें आयोजकों जिलाधिकारी आगरा नवनीत सिंह चहल एवं पर्यटन विभाग से आईएएस अरुण प्रकाश ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उनके परिधान को भी खूब सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *