Dainik Athah

अखिलेश यादव की नई टीम घोषित

 शिवपाल, स्वामी प्रसाद, आजम खान, सहित 14 लोग बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

अथाह ब्यूरो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3 माह बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव को जगह दी गई है। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। जिसमें शिवपाल सिंह यादव को भी जगह दी गई है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि चाचा शिवपाल यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने अपना वादा निभाते हुए शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है, इसके साथ ही मोहम्मद आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा ,मधु गुप्ता आदि शामिल हैं 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह दी गई है। इसी तरह पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *