Dainik Athah

नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराकर निकायों में लोकतंत्र की बहाली करायेगी: भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

पिछड़ों की राजनीति करने वालों ने अपना एवं अपने परिवारों का भला किया है

2024 के चुनाव में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगे

एन्टी इनकम्बेन्सी की जगह प्रो इनकम्बेन्सी की चर्चा स्थापित है

अथाह ब्यूरो 

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र  सिंह चौधरी ने  अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि रामराज्य के स्वप्न को अपने मन में संजोंने वाले हम सभी आज इस विशाल कक्ष में एकत्रित हैं। आज से लगभग पांच महीने पूर्व मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को आपने प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा था। पिछले इन महीनों में आप सभी के समप्राप्य और सहयोग के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा ने कई इतिहास रचे हैं । उन्होंने कहा कि संसदीय उपचुनावों में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने विपक्ष को आधारहीन किया और विधानसभा उपचुनाव तक विपक्ष को यह बता दिया कि अब उनके लिये दिल्ली बहुत दूर है। तमाम सफलताओं के बीच हमने असफलता भी देखी है लेकिन हम सभी जानते हैं कि, पराजय का डर हमारे अंदर आता ही नहीं है। क्योंकि हमारी यात्रा के हर पड़ाव ने हम सभी को दोगुनी शक्ति हर बार दी है। हमारा विश्वास तो इस बात से बढता है कि……क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत हमकर्तव्य पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही।इस सूत्र को लेकर हम सब अपने पथ पर चरेवैति-चरेवैति मंत्र को लेकर निरंतर गतिमान है। इसलिये हमारा संगठन सतत प्रवाहमान है। 

 चौधरी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत की छवि एक निर्णायक और दूरदर्शी वैश्विक भविष्य के प्रति सजग प्रहरी एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में हुई है। भारत मानवता की रक्षा करने, पर्यावरण और प्रकृति के प्रति उसके सरंक्षण की दिशा में आगे बढ़कर विश्व को दिशा देने वाला अग्रणी देश बनकर उभर रहा है। भारत को मिली जी-20 और शंघाई सहयोग संगठन जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अध्यक्षता ने देश में इतिहास के एक नये अध्याय का सूत्रपात किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़े प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में सरकार निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए तीसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सैरेमनी करने को तैयार है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने देश और विदेशों में बड़े पैमाने पर निवेशक रोड-शो आयोजित किये हैं जिसमें प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रियों और अधिकारियों ने भाग लिया है। इतनी बड़ी संख्या में निवेषक उत्तर प्रदेश में निवेष के लिये सहमति दे चुके है। जिससे प्रदेश के अंदर भारी मात्रा में रोजगार और युवाओं को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव अब तक सम्पन्न हो चुके होते लेकिन विपक्षी दलों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर निकाय चुनाव में अड़ंगा खड़ा करने का कुत्सित प्रत्यन किया। जिसके कारण इस तरह की परिस्थितियां उत्पन्न हुई कि, निकाय चुनाव विलम्बित हो गया है। विपक्ष की गलत कारगुजारी से आज प्रदेश का नगर निकाय प्रशासनिक तंत्र के अधीन आ गया है। लेकिन, समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराकर निकायों में लोकतंत्र की बहाली करायेगी।

 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के नाम पर राजनीति करके सत्ता प्राप्त करने वाले दलों के नेताओं ने अब तक सिर्फ अपने परिवार और अपने कुछ चहेतों का ही भला किया है। लेकिन जातियों की राजनीति करने वाले परिवारवादी दल ये भूल चुके हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता अब चुनाव में जाति और भाई-भतीजावाद की राजनीति को नकार चुकी है। इसलिये मेरा विश्वास है कि कोर्ट की अनुमति के बाद जिस दिन भी प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे प्रदेश की जनता चुनावों को बाधित करने वाले विपक्षी दलों को सबक सिखाकर बतायेगी कि लोकतंत्र क्या होता है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई उंचाई को छू रही है। राजनीति से इतर सेवा ही संगठन की अवधारणा को लेकर किये गये कार्यों  से भाजपा का मानवीय स्वरूप जनता तक पहुँचा है। सेवा ही संगठन की यह रूपरेखा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हृयूमन विजन का परिणाम रहा है। इसलिये 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रतिबद्धता से अपना लक्ष्य प्राप्त करेगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमने पिछले दिनों ही गुजरात में शानदार इतिहास रचने का काम किया है। गुजरात की जीत बताती है कि, राजनीतिक क्षेत्र में मतदाता के मध्य अब एन्टी इनकम्बेन्सी की जगह प्रो इनकम्बेन्सी की चर्चा स्थापित है। इसी के परिणाम स्वरूप आजमगढ़, रामपुर जीतने में हम सफल रहे हैं। दोंनों लोकसभाओं में मिली यह जीत कई मायनों में अभूतपूर्व है, क्योंकि ये दोनों भाजपा की परम्परागत सीट नहीं रही है। हमने दोनों सीटें प्रदेश के विपक्ष से छीनी हैं। यही नहीं रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में भी पार्टी का कमल खिला। इसके पीछे इस बात की प्रतिबद्धता रही है कि, प्रदेश में हमारी सरकार लोककल्याण संकल्प पत्र को आधार मानकर गांव-गांव में विकास की नई धारा बहा रही है। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मंत्री समूहों के प्रवास के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण और उसके समाधान की प्रतिबद्धता को कायम करने में प्रयत्नशील रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिना रूके, बिना थके परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जहां प्रदेष में हुए उपचुनावों आजमगढ़, रामपुर लोकसभा व गोला, रामपुर विधानसभा में भाजपा को जिताने का काम किया। वहीं खतौली और मैनपुरी के चुनाव में असफलता पाकर यह संदेश  भी दिया कि हमको मिलकर अभी ‘‘और परिश्रम-और ज्यादा परिश्रम’’ करने की जरूरत है।कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में शेष बची लोकसभा सीटों को जीतकर मिशन-2024 के 80 सीटों पर जीत के लक्ष्य की पूर्ति करते हुए प्रचण्ड बहुमत के साथ केन्द्र में एक बार फिर से  नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की प्रतिबद्धता पूर्ण करना है। यह लक्ष्य हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जानता जनार्दन के आशीर्वाद से   निश्चित रूप से विजयश्री अर्जित करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने वाराणसी में हुए ‘‘काशी तमिल संगमम्’’ की परिकल्पना की और 19 नवम्बर को उसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुये। यह कार्यक्रम भारत की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत से देशवासियों का परिचय कराने की यात्रा की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आयोजन के जरिये संस्कृति और सभ्यता के दो कालजयी केन्द्रों को संगम के सहारे देश के एकता की डोर में बांधकर और अधिक मजबूत करने का काम किया है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति के आदान-प्रदान और पुरातन परंपरा को जोड़ने का अदभुत प्रयास रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करने वाला यह आयोजन था। यह एक ऐसा प्रयास है जो भाजपा को अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग करता है। इस आयोजन से हम कार्यकताओ को प्रेरणा मिली कि, अपने अपने शहरों में विभिन्न भाषा-भाषी लोगों के साथ मिलकर उनके त्योहार, उनकी वेशभूषा  और  उनके खानपान में समरश हो ओर एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करें। राजनीति से इतर देश को एक सूत्र में पिरोने का यह संकल्प भाजपा की पहचान है। लगभग 1 माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर देश  के गृह मंत्री अमित शाह का सानिध्य काशी में तमिल संगमम के दौरान हम सबको मिला। उत्तर प्रदेश की धरती काशी और तमिल के संगमम् से संस्कारों, भाषाओं और संस्कृति के समागम की साक्षी बनीं। ऐसा ही एक प्रयास आंधप्रदेश में आज हो रहा है, जहां पर उत्तर प्रदेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के साथ मिलकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाया। प्रधानमंत्री जी की अपील ‘अपने घरों पर तिरंगा’ फहराने को लेकर आम लोगों के बीच जाकर जनजागरण किया और इसका असर हुआ। लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों पर  तिरंगा लहराया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस अभिनव प्रयोग से जहां लोगों के मन में देशप्रेम की अलख जगी वहीं  अर्थव्यवस्था को जबरजस्त फायदा हुआ। पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण, स्वास्थ्य मेला, मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, जल ही जीवन, वोकल फॉर  लोकल, कृत्रिम अंग वितरण कैम्प, प्रबुद्ध जन-सम्मेलन, कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर स्टाल लगाकर जागरूक करने का अभियान, टीबी मुक्त राष्ट्र अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी के माध्यम से इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को गोद लेने का काम, पर्यावरण संतुलन के दृष्टि से वृक्षारोपण का कार्य, गांधी जयंती के अवसर पर खादी उत्पादों को खरीदने का आग्रह तथा विविधता में  एकता के कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की परिकल्पना को साकार रूप देते हुए विभिन्न जनपदों में सांस्कृति विरासत को सजोते हुये विविधता में एकता कार्यक्रम किया गया। भूपेन्द्र  सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेश  के मुख्यमंत्री की कर्मठता से जहां काशी कॉरिडोर आज पूर्ण आभा से चमक रहा है, वहीं अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य व दिव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य तीव्र गति से पूर्णता की और बढ़ रहा है। यही नहीं चित्रकूट की रामधारा से लेकर भगवान बुद्ध की परनिर्वाण स्थली कुशीनगर, राधा-कृष्ण की नगरी मथुरा-वृन्दावन प्रदेश की सांस्कृतिक प्रगति के आधार बन रहे है। चक्र तीर्थ नैमिषारण्य, मां विन्ध्यवासिनी धाम के विकास का कार्य निरंतर प्रगति की ओर है।घरेलू पर्यटन और धार्मिक सांस्कृतिक महत्व के मेले, तीर्थस्थलों के विकास तथा वहां आवश्यक सुविधाओं के आधारभूत ढांचे का विकास करते हुए आने वाले तीर्थयात्री एवं पर्यटक की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से एतिहासिक कार्य किए जा रहा है। सफल कुम्भ का आयोजन कर चुकी योगी सरकार जहां आने वाले महाकुम्भ 2025 की तैयारी तेज गति से कर रही है, वहीं प्रतिवर्ष होने वाले माघ मेले की सुचारू व्यवस्था भी कर रही है। ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों की सुरक्षा संवर्धन तथा इससे जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों व स्थानीय समुदाय की आमदनी बढ़ाने व रोजगार के साधन सृजित करने के निरंतर प्रयासों की सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ की नीतियों पर चलते हुए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को राज्य में मूर्तरूप दिया जा रहा है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर देश भर में सफलतम सरकार साबित हुई है। इतना ही नहीं, योगी सरकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का अनुसरण अब अन्य राज्य भी उदाहरण के तौर पर कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि, 2017 से पूर्व विपक्षी दलों की सरकारों में राज्य की क्या स्थितियां रही है। यहां निवेषक आना तो दूर, प्रदेश से पलायन कर रहे थे। क्योंकि उस समय न तो वे सुरक्षित थे, न ही उनकी पूंजी सुरक्षित थी। आज योगी सरकार जनमानस का विश्वास और भरोसा जीतने में सफल रही है। जिसके कारण निवेशकों का भी भरोसा पाने में कामयाब रही है। प्रदेश  को देश की नम्बर वन अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर योगी सरकार बड़ी संख्या में निवेश करा रही है। निवेशकों  को आकर्षित करने के लिए मंत्री समूहों के देश से लेकर विदेश  तक प्रवास एवं रोड शो  ने प्रदेश के बारे में एक नई आर्थिक अवधारणा को स्थापित किया है। बड़ी संख्या में निवेशकों ने यहाँ निवेश की इच्छा जताई है, जो आने वाली तीसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सैरेमनी में मूर्तरूप लेने जा रहा है। प्रदेश के भयमुक्त वातावरण ने न सिर्फ निवेशकों  को आकर्षित किया, बल्कि प्रदेश अपराध, गुण्डागर्दी और अराजकता की छवि से मुक्त हुआ।लोककल्याण संकल्प पत्र को लेकर प्रतिबद्ध सरकार ने किसानों के लिए जहां एक ओर सौर उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिये सोलर पम्प प्रदान करने में एक नया मुकाम प्राप्त किया। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम हो रहा है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान हो या फिर किसानों के लिये एफपीओ की स्थापना कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम हो। सभी मोर्चों पर सरकार पूरी तौर पर सफल हो रही है। मोटे आनाज को बढ़ावा देने के लिए लगातार उस दिशा में प्रोत्साहन में जुटी प्रदेश सरकार ने बीज वितरण और खरीद दोनों मोर्चो पर समान रूप से कार्य किया है। राज्य में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा को लेकर किये जा रहे कार्य अपने आप में उदाहरण है। विपक्षी सरकारों में बेपटरी हुई प्रदेष की षिक्षा व्यवस्था को 97 प्रतिषत से अधिक बच्चों कों विद्यालयों में प्रवेश देकर शिक्षा की प्रतिबद्धता को सरकार ने जाहिर किया है। ऑपरेशन कायाकल्प योजना में प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में एक नया आयाम स्थापित हुआ है। टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण को लेकर चुनावी सभाओं में सरकार को कटघरें में खड़ा करने में विपक्षी दलों को करारा जवाब देते हुए सरकार ने जिस प्रकार टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण कराया है उसके लिए जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।कहा कि, राज्य में एक बार सपा की सरकार भी आई थी जिसने लैपटॉप के मूल्यों से अधिक उसके वितरण समारोह पर खर्च कर डाला था।सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता किसे कहते हैं यह सरकार के नियुक्ति पत्रों के सामूहिक रूप से वितरण से समझा जा सकता है। इससे राज्य में एक नये वातावरण का सृजन हुआ है। राज्य में तकनीकि विकास के लिये प्रतिबद्ध सरकार ने नोएडा में अत्याधुनिक डाटा सेंटर की स्थापना कर देश में नई पहल की है। राज्य में आधारभूत ढाँचे को विकसित करने के लिए एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का तेजी से विकास किया जा रहा है। चाहे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की ओर सरकार के बढ़ते कदम हो या लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेस-वे के लिये किये जा रहे कार्य, या फिर तेजी से निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे सहित अन्य आधारभूत ढाचें की दिशा में किये जा रहे कार्य जहां प्रदेश के अंदर आवागमन की दृष्टि से अनुकूलता पैदा कर रहे है। वही राज्य के विकास का प्रतिबिम्ब भी बन रहे है। देश की पहली रैपिड रेल के निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से प्रदेश के सम्पर्क के लिए अनुकूलता पैदा करेगा। हवाई अड्डों के विस्तार की दिशा में किये जा रहे कार्य और अभी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी में गंगा विलासक्रूज का आरंभ किया जाना पर्यटन की दिशा में एक दूरगामी कदम है। इससे प्रदेश के अंदर जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से प्रेरक और अद्भूत बातें करते हैं। जिससे देशवासियों  के हौसले बढ़े हैं। प्रधानमंत्री जितने सरल तरीके से मन की बात कार्यक्रम में लोगों के अनोखे कारनामों से लेकर  देश की उपलब्धियों का बखान करते हैं। वह देशवासियों के हृदय को स्पर्श कर जाती है। इस कार्यक्रम की सबसे बडी़ विषेषता यह है कि, यह देश की जनता का कार्यक्रम है और आज तक इस मंच पर कोई भी राजनीतिक बात नहीं हुई है। हम सभी जानते हैं कि, अप्रैल 2023 में इस लोकप्रिय कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित होगा। हमें पूरे मनोयोग से इसे अविस्मरणीय बनाना है। इस बार 29 जनवरी को मन की बात का कार्यक्रम है हम सबको अपने-अपने बूथ पर इसको सुनना है, सुनने के उपरान्त बूथ समिति की बैठक में सहभागिता भी करनी है।चौधरी ने कहा कि राजनीति के ऐसे पडा़व की ओर बढ़ रहे हैं जहां पर लोगों की आशायें बढ़ गईं हैं। प्रदेश के 24 करोड़ लोगों का सरोकार आज संगठन और सत्ता के साथ सीधे जुड़ रहा है। यहां संगठन और सरकार दोनों ही लोगों के बीच मौजूद हैं। हर आदमी के सुख और दुःख को सरकार ने अपना लिया है। भाजपा की सरकार कर्मप्रधान सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में अप्रतिम कौशल के साथ लोगों के जीवन को खुशियों से भरने का काम किया है। कोरोना काल से लेकर अब तके प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लगातार राशन देकर उनको सुखी जीवन जीने के लिये सहायता दी जा रही है। किसानों, महिलाओं नौजवानों की समृद्धि ही हमारा अगला लक्ष्य है जिसको पाने की ओर हमारे कदम निरंतर अग्रसर है। हमारा यह कार्य और हमारा उदगार प्रदेश के लोगों का स्नेह प्राप्त करने में फिर से सहायक बनेगा यह मेरा विश्वास है। हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जो भी बुनेंगे उसको हासिल करेंगे।स्मृति सुखद प्रहरों के लिएअपने दिवा स्वप्नों के लिएयह जान लो मैं विश्व की संपत्ति चाहूँगा नहीं।भावना है, भाव है, सेवा समर्पण की राह हैयह जान लो मैं जुटा हूं संग चलने के लियेविश्राम का पल भूलकर नित चुनौती ले चलूं मैं पथिक हूं , कर्म का, मैं सदा चलता रहूं …. मैं सदा चलता रहूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *